Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • ‘Hera Pheri 3’ Controversy Resolved: प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने बताया कैसे साथ आए अक्षय, सुनील और परेश!
  • एंटरटेनमेंट

‘Hera Pheri 3’ Controversy Resolved: प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने बताया कैसे साथ आए अक्षय, सुनील और परेश!

Hema Gupta July 1, 2025

‘Hera Pheri 3’ Controversy Resolved: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने – माने एक्टर परेश रावल फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से एग्जिट करने को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे, उनके बाबूराव के किरदार को छोड़ने की खबर आते ही काफी बवाल हुआ और फैंस भी काफी निराश हो गए लेकिन हाल हि में एक इंटरव्यू में परेश रावल ने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में वापसी की बात कही है। और अब तो फिल्म के प्रोड्यूसर ने भी परेश रावल की एंट्री और विवाद कैसे सुलझा इस पर खुलकर बात की।

Read More: ‘Hera Pheri 3’ Babu Rao Return: ‘हेरा फेरी 3’ में बाबू राव की वापसी कन्फर्म! एक्टर ने खुद दी जानकारी…

प्रोड्यूसर फिरोज ने विवाद खत्म होने पर दिया बयान…

फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने विवाद कैसे सुलाझा इस मामले को सुलझाने किस ने अहम भूमिका निभाई वो भी बताया।

उन्होंने कहा –

“मेरे भाई साजिद नाडियाडवाला के प्यार, सम्मान और अच्छे मार्गदर्शन से और साथ ही अहमद खान साहब के सहयोग से, ‘हेरा फेरी’ परिवार फिर एक हो गया है,  मेरे भाई साजिद ने इस मामले को सुलझाने में कई दिनों तक बहुत ही पर्सनल समय और मेहनत लगाई। हमारा 50 साल पुराना रिश्ता है। अहमद ने भी बहुत मेहनत की। साजिद और अहमद के प्यार और मार्गदर्शन से अब सब कुछ अच्छा और पॉजिटिव है।”

अक्षय ने मामला सुलझाने में की मदद!

प्रोड्यूसर फिरोज ने बताया कि कैसे अक्षय कुमार ने इस विवाद को सुलझाने में मदद की और सब ठीक हो गया। उन्होंने कहा कि-

“हमें अक्षय जी का भी पूरा सपोर्ट मिला। 1996 से हमारा बहुत अच्छा रिश्ता रहा है। पूरे मसले को सुलझाने में वे बहुत ही दयालु, प्यार करने वाले और आत्मीय थे। प्रियदर्शन जी, परेश जी और सुनील जी ने भी पूरा सहयोग किया। अब हम एक अच्छी, खुशी देने वाली फिल्म की उम्मीद कर रहे हैं।”

परेश रावल ने फिल्म में वापसी का किया था खुलासा…

एक्टर परेश रावल से एक पॉडकास्ट में इंटरव्यू के दौरान ‘हेरा फेरी 3’ से एग्जिट करने और उससे जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी सवाल किया गया, इस फिल्म का जवाब देते हुए उन्होंने कहा,

“वास्तव में कोई विवाद नहीं है। जब कोई प्रोजेक्ट दर्शकों को इतना पसंद आता है, तो आपको एक्स्ट्रा केयरफुल रहना होता है। ऑडियंस के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां हैं। ऑडियंस ने हमें बहुत सराहा और बहुत प्यार दिया हैं। इसे हम कभी हल्के में नहीं ले सकते। इसलिए मेहनत करके उनको दो। इसलिए मेरा मानना था कि सब साथ में आएं, मेहनत करें और कुछ नहीं।”

Paresh Rawal – “All issues are resolved for #herapheri3 “ matlab paisa badhaliya #AkshayKumar
pic.twitter.com/RYaSCpDWBr

— AP (@AksP009) June 29, 2025

उनसे आगे पूछा गया क्या सभी मुद्दे सुलझ गए हैं क्या फिल्म में नजर आएंगे?

उन्होंने जबाव देते हुए कहा कि –

”हां, हमें बस कुछ ठीक-ठाक करने की जरूरत थी! आखिरकार, इसमें शामिल सभी लोग – प्रियदर्शन, अक्षय, सुनील वो मेरे सालों से दोस्त हैं।’

कुछ दिनों पहले एक्टर ने बाबू राव के किरदार को न करने का किया था ऐलान…

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में सोशल मीडिया जानकारी दी थी कि, वह अब ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि यह फैसला किसी तरह के विवाद के चलते नहीं लिया। उनके अनुसार, यह एक पर्सनल और स्वतंत्र निर्णय था।

अचानक फिल्म छोड़ने पर अक्षय कुमार ने भेजा था लीगल नोटिस…

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच बढ़ते तनाव का नतीजा अब कानूनी विवाद के रूप में सामने आ चुका है। अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेता परेश रावल को फिल्म से हटने के बाद एक लीगल नोटिस भेजा है।

Akshay Kumar Hera Feri 3

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Hemant Khandelwal MP BJP President: हेमंत खंडेलवाल होंगे एमपी बीजेपी के नए अध्यक्ष,संगठन ने दी मुहर!
Next: Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कैबिनेट के अहम फैसले: युवाओं को लैपटॉप

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.