Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Priyadarshan On Hera Pheri 3 controversy: ‘हेरा फेरी 3’ विवाद पर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने दिया बड़ा बयान!
  • एंटरटेनमेंट

Priyadarshan On Hera Pheri 3 controversy: ‘हेरा फेरी 3’ विवाद पर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने दिया बड़ा बयान!

Hema Gupta July 3, 2025

Priyadarshan On Hera Pheri 3 controversy: बॉलीवुड की मोस्ट आइकॉनिक कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद और अटकलों पर अब डायरेक्टर प्रियदर्शन ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने साफ किया कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के बीच अब कोई मतभेद नहीं हैं और तीनों कलाकार ‘हेरा फेरी 3’ के लिए वापस आ चुके हैं।

“मैं सिर्फ अक्षय कुमार से कमिटेड हूं” – प्रियदर्शन

एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने कहा –

“मैं साउथ इंडिया में रहता हूं। जब भी फिल्म साइन होगी, शूटिंग के लिए आऊंगा। मैं सिर्फ अक्षय कुमार से इस फिल्म के डायरेक्शन के लिए कमिटेड हूं, बाकी किसी और के बारे में मुझे जानकारी नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि –

“सुनील, अक्षय और परेश मेरे अच्छे दोस्त हैं। उनके बीच जो मतभेद थे, वो सुलझ चुके हैं। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई और शामिल है।”

अफवाहों को किया खारिज…

प्रियदर्शन ने इस बात को भी साफ किया कि फिल्म से किसी बाहरी व्यक्ति के जुड़ने की जो अफवाहें चल रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

उन्होंने कहा –

“तीनों कलाकारों – अक्षय, परेश और सुनील – ने मुझे खुद बताया कि उन्होंने सब बातचीत कर ली है और फिल्म करने का फैसला कर लिया है। इससे जुड़े विवादों में कोई दम नहीं है।”

सुनील शेट्टी ने भी दिया पॉजिटिव रिएक्शन…

हाल ही में साई बाबा के दर्शन करने शिरडी पहुंचे सुनील शेट्टी ने यूट्यूब चैनल ‘साई सफर’ से बात करते हुए कहा –

“शायद ये एक ऐसी फिल्म है जो आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। जब टीवी पर आ जाए, तो हंसी के अलावा और कुछ नहीं आता। फिल्म का कंटेंट साफ और परिवारिक है।”

हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब वो फिल्म की रिलीज़ के समय ही इसके बारे में विस्तार से बात करेंगे।

परेश रावल ने भी की थी फिल्म में वापसी की पुष्टि….

एक्टर परेश रावल एक पॉडकास्ट में ‘हेरा फेरी 3’ से एग्जिट करने और उससे जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी सवाल किया, इस फिल्म का जवाब देते हुए उन्होंने कहा,

“वास्तव में कोई विवाद नहीं है। जब कोई प्रोजेक्ट दर्शकों को इतना पसंद आता है, तो आपको एक्स्ट्रा केयरफुल रहना होता है। ऑडियंस के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां हैं। ऑडियंस ने हमें बहुत सराहा और बहुत प्यार दिया हैं। इसे हम कभी हल्के में नहीं ले सकते। इसलिए मेहनत करके उनको दो। इसलिए मेरा मानना था कि सब साथ में आएं, मेहनत करें और कुछ नहीं।”

”

Paresh Rawal – “All issues are resolved for #herapheri3 “ matlab paisa badhaliya #AkshayKumar
pic.twitter.com/RYaSCpDWBr

— AP (@AksP009) June 29, 2025

उनसे आगे पूछा गया क्या सभी मुद्दे सुलझ गए हैं क्या फिल्म में नजर आएंगे?

उन्होंने जबाव देते हुए कहा कि –

”हां, हमें बस कुछ ठीक-ठाक करने की जरूरत थी! आखिरकार, इसमें शामिल सभी लोग – प्रियदर्शन, अक्षय, सुनील वो मेरे सालों से दोस्त हैं।’

कुछ दिनों पहले एक्टर ने बाबू राव के किरदार को न करने का किया था ऐलान…

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में सोशल मीडिया जानकारी दी थी कि, वह अब ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि यह फैसला किसी तरह के विवाद के चलते नहीं लिया। उनके अनुसार, यह एक पर्सनल और स्वतंत्र निर्णय था।

अचानक फिल्म छोड़ने पर अक्षय कुमार ने भेजा था लीगल नोटिस…

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच बढ़ते तनाव का नतीजा अब कानूनी विवाद के रूप में सामने आ चुका है। अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेता परेश रावल को फिल्म से हटने के बाद एक लीगल नोटिस भेजा है।

Akshay Kumar Hera Feri 3

फैंस को बेसब्री से इंतजार…

‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी को भारत की सबसे सफल कॉमेडी सीरीज में गिना जाता है। पहला भाग 2000 में रिलीज हुआ था और इसके बाद 2006 में ‘फिर हेरा फेरी’ आई। तीसरे भाग का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है और अब जब कन्फर्म हो गया है कि राजू, श्याम और बाबू भैया वापस लौट रहे हैं, तो फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: जीवीके झील में मिला अज्ञात महिला का शव, आत्महत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
Next: Bhopal Police Commissioner Change: भोपाल को मिलेगा नया पुलिस कमिश्नर, हरिनारायण चारी मिश्र होंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.