Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • झारखंड
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मैट्रिक टॉपर्स को दी बधाई, असफल छात्रों को मेहनत जारी रखने की दी सलाह
  • झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मैट्रिक टॉपर्स को दी बधाई, असफल छात्रों को मेहनत जारी रखने की दी सलाह

Aditya Mishra May 27, 2025

सफल छात्रों को जोहार और शुभकामनाएं

Hemant Soren Matric Result 2025: खबर झारखंड से है जहां एकेडमिक काउंसिल (जैक) की 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद राज्यभर के सफल छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स के माध्यम से बच्चों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए लिखा, आप सभी को दिल से जोहार और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

असफल छात्रों को दी हौसला अफजाई

मुख्यमंत्री ने उन छात्रों को भी संदेश दिया जिन्हें परीक्षा में मनचाहा परिणाम नहीं मिला। उन्होंने कहा कि असफलता अंत नहीं होती। “निराश होने की जरूरत नहीं है, कड़ी मेहनत और लगन से अगली बार सफलता जरूर मिलेगी। जीवन में हर अनुभव सिखाता है,” उन्होंने कहा।

read more: अजयगढ़ में अज्ञात कारणों से 25 वर्षीय महिला ने किया कीटनाशक सेवन, परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल

अभिभावकों और शिक्षकों को भी सम्मान

मुख्यमंत्री ने सिर्फ छात्रों को ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सफलता में उनकी भूमिका अहम रही है। उन्होंने कहा, “आप सभी का सहयोग और मार्गदर्शन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। आप सभी को भी हार्दिक बधाई और जोहार।”

राज्य सरकार शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

राज्य सरकार की ओर से भी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और बच्चों को बेहतर संसाधन देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले समय में ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी शिक्षा सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर उमड़ा बधाइयों का सैलाब

Hemant Soren Matric Result 2025: मुख्यमंत्री के संदेश के बाद सोशल मीडिया पर छात्र, शिक्षक और अभिभावकों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों ने उनके प्रेरणादायक शब्दों की सराहना की और झारखंड में शिक्षा को लेकर सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया।

read more: बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Salman Famous Show ‘Bigg Boss’: ‘बिग बॉस 19’ में यूट्यूबर्स बैन, फॉर्मेट में बड़ा बदलाव!
Next: Housefull 5 Trailer OUT: ट्रेलर में कॉमेडी, कन्फ्यूजन और क्राइम का मजेदार कॉम्बिनेशन…

Related Stories

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
  • झारखंड

झारखंड विधानसभा में मनाई गई होली,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

divya mistry February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
  • झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई पर रोक

divya mistry February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.