हेमंत खंडेलवाल बने एमपी बीजेपी अध्यक्ष
Hemant Khandelwal BJP dynasty politics: मध्य प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिल गया है। हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। उनकी नियुक्ति के साथ ही राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। खंडेलवाल के नेतृत्व में बीजेपी ने एक नई दिशा की ओर कदम बढ़ाया है, लेकिन कांग्रेस ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कांग्रेस का आरोप… भाजपा में भी परिवारवाद हावी
हेमंत खंडेलवाल की नियुक्ति पर कांग्रेस ने तीखा हमला किया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद अब पूरी तरह सिद्ध हो चुका है।” उन्होंने दावा किया कि हेमंत खंडेलवाल के पिता भी पार्टी में अहम पदों पर रह चुके हैं, और यह नियुक्ति पार्टी में वंशवाद को दर्शाती है।
read more: हरदोई: मोहर्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश
बीजेपी पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप
पीसी शर्मा ने यह भी कहा कि बीजेपी में चुनाव की प्रक्रिया केवल दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में फैसले संघ और दिल्ली के दो बड़े नेता तय करते हैं। कार्यकर्ताओं की भागीदारी नहीं होती, जिससे पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि अब बीजेपी के बड़े नेता पार्टी छोड़ने लगे हैं।
हेमंत खंडेलवाल का जवाबी हमला
वहीं कांग्रेस के आरोपों पर हेमंत खंडेलवाल ने भी पलटवार किया। उन्होंने अपने पहले ही संबोधन में कांग्रेस को चुनौती दी कि जिस पारदर्शिता से बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया है, वैसी पारदर्शिता कांग्रेस पार्षद चयन में दिखाकर दिखाए। उन्होंने कहा कि उन्हें “पद नहीं, दायित्व सौंपा गया है।”
राजनीतिक बहस तेज, परिवारवाद बनाम योग्यता पर चर्चा
Hemant Khandelwal BJP dynasty politics: हेमंत खंडेलवाल की नियुक्ति ने एक बार फिर भारतीय राजनीति में परिवारवाद बनाम योग्यता की बहस को तेज कर दिया है। कांग्रेस ने जहां परिवारवाद का मुद्दा उठाकर बीजेपी को घेरा है, वहीं बीजेपी इसे नेतृत्व विकास की प्रक्रिया बता रही है। आने वाले दिनों में यह बहस और तेज होने की संभावना है।
read more: सहायक संचालक को नहीं किया जा रहा रिलीज — आखिर कौन है संरक्षणदाता?
