Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Hema Malini Controversy: हेमा मालिनी के जगन्नाथ मंदिर जाने पर बवाल, केस दर्ज..
  • एंटरटेनमेंट

Hema Malini Controversy: हेमा मालिनी के जगन्नाथ मंदिर जाने पर बवाल, केस दर्ज..

Hema Gupta March 18, 2025

Hema Malini Controversy: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के जगन्नाथ पुरी मंदिर जाने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। एक्ट्रेस का मंदिर में प्रवेश अवैध बताया जा रहा है, साथ ही एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने धार्मिक नियमों का उल्लंघन किया है।

Read More: Dhoni’s entry in Bollywood: खिलाड़ियों की फिल्म में एंट्री…. राम चरण की फिल्म में नजर आएंगे धोनी?

हाल ही में हेमा पुरी जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। जिसका वीडियो सामने आते ही बवाल मच गया है, उन पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की गई हैं, कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

हेमा मालिनी पर आरोप..

एक्ट्रेस के खिलाफ पुरी के स्थानीय संगठन श्री जगन्नाथ सेना ने सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप हैं कि हेमा मालिनी ने धार्मिक नियमों का उल्लंघन किया है। संगठन का आरोप है कि धर्मेंद्र ने उनसे शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था और उनकी शादी भी मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई थी। ऐसे में उनका मंदिर में प्रवेश करना हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।

शादी करने के लिए बदला था धर्म..

शिकायतकर्ता ने बताया है कि 21 अगस्त 1979 में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से मुंबई में निकाह किया था। यह निकाह मौलाना काजी अब्दुल्ला फैजाबादी ने करवाई थी। इसके पहले धर्मेंद्र ने महज 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से अरेंज मैरिज की थी। उनसे चार बच्चे अजय (सनी देओल), विजय (बॉबी देओल), विजेता, और अजेयता हुए।

धर्मेद्र ने क्यो अपनाया था इस्लाम धर्म..

हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत किसी भी हिंदू को दो शादियां करने की अनुमति नहीं है। जिसके चलते धर्मेंद्र, पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक देना चाहते थे, ताकि वे हेमा मालिनी से शादी कर सकें। हालांकि, प्रकाश कौर ने तलाक देने से इनकार किया। इस स्थिति में धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपनाया, ताकि वह हेमा मालिनी से शादी कर सकें। इसके बाद, उन्होंने 1980 में हेमा मालिनी से शादी की। इसके बाद दोनों ने अपने नाम बदल लिए थे धर्मेंद्र ने दिलावर खान वहीं हेमा ने आयशा बीवी आर. चक्रवर्ती रख लिया था।

हेमा की कैसे हुई धर्मेंद्र से मुलाकात..

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद, धर्मेंद्र की मुलाकात 1965 में ख्वाजा अब्बास की फिल्म आसमान महल के प्रीमियर में हेमा मालिनी से हुई थी। इसके बाद दोनों को कई फिल्मों में साथ काम करने का मौका मिला। और फिर फिल्म शोले के सेट पर वे एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे।

महाकुंभ में भी लगाई थी हेमा ने डुबकी..

मौनी अमावस्या के दिन एक्ट्रेस हेमा प्रयागराज स्नान करने पहुंची थी। उनके साथ योग गुरू बाबा रामदेव और जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज भी पहुंचे और अमृत स्नान किया था।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP Vidhan Sabha: विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर हंगामे के आसार
Next: Monkey Journey: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बंदर ने किया सफर

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.