मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 15 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट
मुंबई में गुरुवार रात करीब 9 बजे शुरू हुई तेज बारिश देर रात तक जारी रही। इस तेज हवा के कारण कई जगहों पर आंधी और बिजली कड़क गई।
मौसम विभाग ने बताया कि ठाणे, मुलुंड, कुर्ला, घाटकोपर, दादर, वर्ली, अंधेरी-बांद्रा सहित बोरीवली में सबसे ज्यादा बारिश हुई। इन इलाकों की सड़कें पानी में डूब गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से कुछ फ्लाइट्स पर असर भी पड़ा है।
मौसम विभाग ने कहा है कि मुंबई में आज भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र के 29 जिलों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
देश से मानसून के जाने के बाद बरसात का मौसम खत्म हो गया था। हालांकि आज 15 राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि 12 से 16 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश होगी।

मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में आज बारिश की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में गुरुवार को सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
