Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Orange Alert: उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बाढ़ के हालात अगले 3 दिनों तक तक यलो अलर्ट
  • छत्तीसगढ़

Orange Alert: उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बाढ़ के हालात अगले 3 दिनों तक तक यलो अलर्ट

Narendra Singh July 16, 2025

छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 18 जुलाई तक सरगुजा संभाग में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं, कुछ गांवों का संपर्क भी मुख्यालय से कट सकता है।

उत्तर दक्षिण छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश

उत्तर छत्तीसगढ़ में सरगुजा, बलरामपुर और सूरजपुर जिलों के नदी-नाले का जल स्तर बढ़ गया हैं। बलरामपुर जिले में कन्हर, गागर और गेउर नदियां रपटे के ऊपर से बह रही हैं। सरगुजा में घुनघुट्टा डेम तय समय से एक हफ्ते पहले ही भर गया है।

आज भी दिनभर बारिश के आसार

सरगुजा संभाग के सभी जिलों में मंगलवार (15 जुलाई) रात से शुरू हुई झमाझम बारिश अगले दिन भी जारी है। मानसून द्रोणिका के प्रभाव से मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में 18 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एमसीबी, कोरिया, सूरजपुर जिलों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है।

मैनपाट में मौसम सुहाना

सरगुजा के मैनपाट में लगातार बारिश के बीच मैनपाट का मौसम सुहाना हो गया है। मैनपाट में झमाझम बारिश के साथ ही बारिश की फुहार भी पड़ रही है। मैनपाट बादलों से ढंका हुआ है। बारिश के कारण मैनपाट के झरने भी शबाब पर हैं।

धान की रोपाई में आई तेजी, सब्जियों को नुकसान

सरगुजा संभाग में लगातार बारिश से इस साल धान की रोपाई समय के पहले ही पूरा हो जाने की उम्मीद है। लगातार बारिश के कारण किसान तेजी से रोपाई का काम कर रहे हैं।बारिश के कारण सब्जी की खेती करने वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार बारिश के कारण टमाटर के पौधे गल जा रहे हैं। अन्य सब्जियों को भी नुकसान हुआ है।संभाग में लगातार बारिश के कारण मक्के की बोआई नहीं हो पा रही है। अब तक मात्र 25 फीसदी रकबे में मक्के की फसल बोई जा सकी है। वहीं दलहनी फसलों की बोआई भी रुक गई है। सरगुजा में मक्का और दलहनी फसलों का बड़ा रकबा है।

Watch Now :-इतने घंटे पहले जारी हो जाएगा रिजर्वेशन चार्ट यात्रीगणँ कृपया ध्यान दें….

Read More:- पटना एयरपोर्ट: लैंडिंग के बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी, यात्रियों की सांसें अटकी!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: chhattisgarh assembly session…साइबर-क्राइम पर घिरे गृहमंत्री
Next: Raipur: ​​​​​दिव्यांगों को सड़क से घसीटकर ले गई पुलिस

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
  • ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.