Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Heavy Rain in India : देश भर में आसमान की तबाही! पांच राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट
  • देश-विदेश

Heavy Rain in India : देश भर में आसमान की तबाही! पांच राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट

Shital Sharma August 27, 2024

 पूरी खबर देखें कही आपके इलाके में तो नहीं आएगी आफत

Heavy Rain in India : देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। गुजरात के कई हिस्सों में 48 घंटे से अधिक समय से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बारिश हो रही है।

इसके अलावा पश्चिम और मध्य महाराष्ट्र समेत मुंबई और गोवा में मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी।

Today MP Weather Report: सिंगरौली में बारिश में जल का जलजला

जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने के कारण एक नाले में अचानक आई बाढ़ में एक महिला और उसके दो बच्चे बह गए।

गुजरात में बाढ़ जैसे हालात के कारण कई जिलों की आबादी प्रभावित हुई है। राज्य में बारिश से संबंधित हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। नवसारी के खेरगाम तालुका में 24 घंटे में सबसे अधिक 356 मिमी बारिश दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने के कारण सरदार सरोवर बांध के 30 में से 23 गेट खोलने पड़े। नर्मदा नदी में 3.95 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

बाढ़ के खतरे को देखते हुए भरूच के निचले इलाकों से 280 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मोरबी में बाढ़ प्रभावित नदी नाला पार करते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली के बह जाने से 10 लोगों को बचाया गया, लेकिन सात लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

प्राथमिक विद्यालय बंद

राज्य में बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे 17,800 लोगों को अब तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य में प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

देश के कई हिस्सों, खासकर मध्य और पश्चिमी इलाकों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने हालात और खराब कर दिए हैं। गुजरात में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से अहमदाबाद समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने गुजरात के साथ-साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा और महाराष्ट्र में अगले दो-तीन दिनों तक भारी बारिश और अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

त्रिपुरा में बाढ़ से स्थिति बिगड़ी

इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश से भी नुकसान हुआ है। त्रिपुरा में बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर है। राज्य सरकार ने केंद्र से मदद की अपील की है। अगले दो दिनों में भारी बारिश के आसार हैं, ऐसे में हालात और बिगड़ सकते हैं। गोमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राज्य में 471 राहत शिविरों में 70,000 लोग रह रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश

सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही माहौल खुशनुमा हो गया था। हालांकि कुछ स्थानों पर सड़कों पर जलभराव के कारण पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन के कारण 41 सड़कें बंद हो गई हैं। 211 बिजली परियोजनाएं भी ठप पड़ी हैं।

Bangladesh floods India said we are not responsible

 26 दिन बाद केदारनाथ यात्रा

गौरीकुंड को 26 दिन बाद सोमवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। 31 जुलाई को भूस्खलन के कारण 19 किलोमीटर लंबी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क बंद होने की वजह से 11 हजार श्रद्धालु सड़क पर फंस गए थे, जिन्हें धीरे-धीरे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Seoni MLA News: सिवनी के भीमगढ़ गांव में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन, डांस करते हुए विधायक का वीडियो viral
Next:  Railway E Ticket : अब ऑनलाइन टिकट लेना होगा आसान, रेलवे ने की तैयारी

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.