Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Heavy rain IMD alert : देश के 11 राज्यों में  भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
  • देश-विदेश

Heavy rain IMD alert : देश के 11 राज्यों में  भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Shital Sharma July 20, 2024

गंगा नदी उफान पर, वाराणसी घाट पर एनडीआरएफ तैनात, नागपुर में स्कूल और कॉलेज बंद

Heavy rain IMD alert : मौसम विभाग ने देश के 11 राज्यों में  भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देश की प्रमुख नंदिया उफान पर हैं. 

उत्तर प्रदेश के बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में काम कर रहे करीब 100 लोग फंस गए। 3 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन करने के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण वाराणसी के घाटों पर एनडीआरएफ की तैनाती कर दी गई है।

Heavy rain IMD alert

ठाणे और मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में देर रात और सुबह भारी बारिश हुई। नागपुर के स्कूल-कॉलेजों में आज छुट्टी है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 20 जुलाई को 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

गुजरात के पोरबंदर में गुरुवार-शुक्रवार को 36 घंटे में 22 इंच बारिश हुई। इससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने आज भी यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

21 जुलाई को गुजरात, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, केरल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और गुजरात में बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर प्रदेश: 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, गोरखपुर में 3.2 इंच और बागपत में 2.6 इंच उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से चंदन का टीका लगाकर लोग घाट से पीछे हट रहे हैं।

 10 दिन के इंतजार के बाद अब यूपी में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 14 जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 56 जिलों में बिजली कड़कने और बादल छाए रहने के आसार हैं। शुक्रवार को यूपी के 14 जिलों में बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में गोरखपुर में सबसे ज्यादा 3.2 इंच बारिश दर्ज की गई है।

Heavy rain IMD alert

राजस्थान: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 31 जिलों में अलर्ट, कल से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून राजस्थान के जालौर में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद बाढ़ आ गई है। वहीं, 21-22 जुलाई को राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने अजमेर और भरतपुर संभाग के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश: दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मानसून अब कमजोर हुआ, सामान्य से 41% कम बारिश.  वर्तमान में प्रदेश में मानसून खराब है। मानसून सीजन में सामान्य से 41 फीसदी कम बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश में कल से मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 22 और 23 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जुलाई को पांच जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

पंजाब में सुबह 10 बजे तक बारिश का अलर्ट, 21 जुलाई से मानसून सक्रिय है. पंजाब में मानसून के बावजूद बारिश की कमी के कारण तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। पंजाब के बठिंडा में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, पंजाब में 24 घंटे में तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और औसत तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है।

Heavy rain IMD alert

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Anti Reservation Protests in bangladesh : पूरा देश घर पर बंद, सड़कों पर सेना
Next: Heritage Train: पातालपानी-कालाकुंड हैरिटेज ट्रेन फिर से शुरू

Related Stories

Upendra Kushwaha Rajya Sabha
  • देश-विदेश
  • बिहार

NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट

himani Shrotiya March 3, 2026
Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
BJP Rajya Sabha candidates
  • Top Story
  • देश-विदेश

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

himani Shrotiya March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
  • लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.