Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Narendra Singh July 13, 2025

Heavy Rain Alert Chhattisgarh: बलरामपुर में सबसे ज्यादा पानी; बिजली गिरने की चेतावनी

Heavy Rain Alert Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में रविवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सरगुजा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM), कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

पिछले दो दिनों से रफ्तार पड़ी धीमी

पिछले दो दिनों से राज्य में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी है। शुक्रवार को औसतन 12.2 मिमी और शनिवार को केवल 6.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 540.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो अब तक की सबसे अधिक रिकॉर्ड की गई वर्षा है। इसके विपरीत, बेमेतरा जिले में सबसे कम 176.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

जिलावार बारिश का ब्योरा

सरगुजा जिले में 275.9 मिमी, सूरजपुर में 451.7 मिमी, जशपुर में 474.8 मिमी, कोरिया में 398.6 मिमी, और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 354.4 मिमी बारिश हुई है।

रायपुर जिले में 343.9 मिमी, बिलासपुर में 387.1 मिमी, रायगढ़ में 519.7 मिमी, कोरबा में 464.8 मिमी, जांजगीर-चांपा में 491.4 मिमी और सक्ती में 422.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

दुर्ग संभाग में, दुर्ग जिले में 303.7 मिमी, राजनांदगांव में 298.1 मिमी, कबीरधाम में 258.0 मिमी, बालोद में 380.4 मिमी और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 484.3 मिमी बारिश हो चुकी है।

बस्तर क्षेत्र में, बस्तर में 436.7 मिमी, बीजापुर में 444.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 397.2 मिमी, नारायणपुर में 315.7 मिमी और सुकमा में 209.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

उफनदी नदी में फंसा युवक
उफनदी नदी में फंसा युवक

नदी में फंसे युवक को बचाया गया

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में उफनती बाकी नदी में एक युवक बहने से बाल-बाल बचा। जानकारी के अनुसार, युवक विनय टोप्पो (19), निवासी जगन्नाथपुर, नदी पार करते वक्त बह गया था। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से रस्सी और बांस के सहारे उसे बाहर निकाला गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वह सुरक्षित है।

उफनदी नदी में फंसा युवक
उफनदी नदी में फंसा युवक
चित्रकोट वाटरफॉल शबाब पर
चित्रकोट वाटरफॉल शबाब पर

लंबा रहेगा मानसून

इस साल मानसून सामान्य समय से 8 दिन पहले 24 मई को केरल पहुंच गया था। छत्तीसगढ़ में भी समय से पहले दस्तक दी। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मानसून ब्रेक की स्थिति नहीं आती, तो इसका असर लंबे समय तक बना रह सकता है। आमतौर पर मानसून 15 अक्टूबर को लौटता है, ऐसे में कुल अवधि लगभग 145 दिनों की हो सकती है।

लोगों को सलाह

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट वाले जिलों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर खेतों, ऊंचे स्थानों, और जलस्रोतों के पास न जाएं। बिजली गिरने की संभावना के चलते खुले में मोबाइल फोन और धातु की वस्तुओं का उपयोग न करें।

Watch Now :- “सावन शुरू! जानिए कैसे पाएं भगवान शिव की अपार कृपा इस पावन महीने में 🔱”

Read:- NHAI का नया नियम: अब ‘हाथ में फास्टैग’ दिखाने पर सीधे ब्लैकलिस्ट

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG Lords 3rd Test: केएल राहुल का शानदार शतक, भारत ने की इंग्लैंड की बराबरी!
Next: Janjgir-Champa: तालाब में डूबे भाई-बहन समेत 4 बच्चों की मौत

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.