घर-दुकानें क्षतिग्रस्त
थराली कस्बे में मलबा घुसने से बाजार क्षेत्र की दुकानें और मकान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। तेज बहाव से सड़कें तालाब बन गईं, जबकि कई वाहन मलबे में दब गए। लोग दहशत में घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। थराली-ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा के पास और थराली-सागवाড়ा मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) मींग खदेरे के पास सड़क बहाल करने का प्रयास कर रहा है।

Cloudburst Chamoli District: 2 लापता 1 की मौत
बादल फटने मामले में लेटेस्ट अपडेट: 2 व्यक्ति लापता, एक की मौत की सूचना
बादल फटने की घटना के बाद थराली क्षेत्र में स्थिति गंभीर बनी हुई है। चेपड़ो बाजार में एक बुजुर्ग व्यक्ति लापता बताए जा रहे हैं, जबकि सगवाড়ा गांव में एक 20 वर्षीय युवती के मलबे में दबने से मौत हो गई। कुल 2 व्यक्ति लापता हैं, और बचाव कार्य जारी है। गौचर से स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें हताहतों की तलाश में सक्रिय हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है, और कोई और हताहत न हो इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है।

चेपड़ो और सगवाड़ा में भारी नुकसान
चेपड़ो में बादल फटने से दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं, और बुजुर्ग व्यक्ति के लापता होने की खबर ने चिंता बढ़ा दी। सगवाড়ा में युवती के घर पर मलबा गिरने से हादसा हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर भागे।
तहसील परिसर में मलबा
कोटड़ीप में दुकानें और मकान मलबे से भर गए, जबकि राड़ीबगड़ में उपजिलाधिकारी आवास, नगर पंचायत अध्यक्ष का घर और कई अन्य भवनों को नुकसान पहुंचा। तहसील परिसर में खड़ी गाड़ियां दब गईं।

स्वास्थ्य विभाग की तैनाती
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि थराली आपदा के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में 4 चिकित्सा अधिकारी, 6 स्टाफ नर्स, 1 फार्मासिस्ट, 1 ड्राइवर मय एम्बुलेंस और जीवन रक्षक औषधियों सहित अलर्ट पर हैं। अतिरिक्त रूप से, 2-108 एम्बुलेंस, 2 विशेषज्ञ चिकित्सक एसडीएच कर्णप्रयाग से, और 1 चिकित्सक पीएचसी देवाल से तैनात किए गए हैं। घायलों को तुरंत उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।
राहत और बचाव कार्य
Cloudburst Chamoli District: प्रशासन ने थराली तहसील के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को शनिवार के लिए बंद रखा है। SDRF, पुलिस और स्थानीय टीमें बचाव में जुटी हैं। BRO सड़कों को जल्द बहाल करने पर काम कर रहा है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित रहें और अनावश्यक यात्रा न करें।
देवम मेहता की रिपोर्ट
