Heart Attack Cricketer Death: महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिंचखारी इलाके से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान एक क्रिकेटर बैटिंग कर रहा था इसी बीच अचानक उसको मैदान में ही हार्ट अटैक आ गया, जिससे क्रिकेटर की मौत हो गई। मैच कै लाइव ब्रॉडकास्ट चल रहा था, इस वजह से पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।
रत्नागिरी से था क्रिकेटर
मृतक प्लेयर की पहचान प्रवीण पवार के रूप में की गई है। वह रत्नागिरी शहर के रहने वाले थे। वो उस इलाके के एक जाने-माने क्रिकेटर थे और स्थानीय क्रिकेट सर्किट में उनका अच्छा नाम था। वे काफी समय से क्रिकेट खेल रहे थे और कई टूर्नामेंट्स में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

अचानक आया क्रिकेटर को हार्ट अटैक मौत!
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रवीण मैच के दौरान पूरी तरह सामान्य दिखाई दे रहे थे। वे बैटिंग कर रहे थे, फिर जब वो अंपायर के पास खड़े थे, तभी अचानक वो जमीन पर गिर पड़े। शुरूआत में लोगों को लगा कि शायद प्रवीण को चक्कर आया है, लेकिन कुछ ही सेकंड में हालात इतनी गंभीर हो गई कि मैदान पर मौजूद प्लेयर, अंपायर और आयोजक तुरंत प्लेयर की तरफ दौड़े और उन्हें उठाने की कोशिश की। तुरंत उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने खिलाड़ी को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, प्रवीण पवार की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मैच के लाइव ब्रॉडकास्ट होने की वजह से पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी उसमें साफ देखा जा सकता है। प्रवीण के हाथ में बैट नजर आ रहा था वो वा खड़े थे अचानक क्रिकेटर मैदान पर गिरा और उनकी मौत हो गई।
