Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Healthy Summer Juice: जानिए गर्मियों में कौन-सा जूस आपके लिए बेस्ट..
  • Lifestyle

Healthy Summer Juice: जानिए गर्मियों में कौन-सा जूस आपके लिए बेस्ट..

Hema Gupta March 18, 2025

Healthy Summer Juice: गर्मियों के समय में गर्मी से सबकी हालत खराब होने लगती है। इस मौसम में लू, डिहाइड्रेशन और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट और ऊर्जावान, शरीर में ठंडक बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। पानी पीना तो जरूरी है ही, लेकिन आ,को आज कुछ ऐसे जूस के बारें में बताएंगे जो आपके शरीर को ठडंक पहुचाने के साथ हेल्दी भी हैं।

Read More: Plants for Positivity and Health: जानिए घर में पॉजिटिविटी, स्वास्थ्य और सुंदरता बढ़ाने वाले पौधे..

फलों और सब्जियों के जूस न केवल प्यास बुझाते हैं, बल्कि शरीर में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट की कमी को पूरा करते हैं। तो आइए जानते हैं कि गर्मियों में कौन-कौन से जूस सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

Healthy Summer Juice: गर्मियों में सेहत के लिए फाएदेमंद जूस…

आम पन्ना

गर्मियों में कच्चे आम का पन्ना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडक देता है और लू से बचाता है। इस तरह से बना सकते है पना कच्चे आम को उबालकर उसका गूदा निकाल लें। उसमें चीनी, काला नमक, भुना जीरा और पुदीना मिलाकर ठंडा सर्व करें।

– लू से बचाव करता है।
– इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
– पेट की समस्याओं को दूर करता है।

तरबूज का जूस

तरबूज में लगभग 90% पानी होता है, जो इसे गर्मियों के लिए सबसे बेहतरीन जूस बनाता है। इसमें विटामिन C, A और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। आप तरबूज में पुदीना और नींबू का रस मिलाकर ब्लेंड करें। ठंडा करके पिएं।

– शरीर को ठंडक पहुंचाता है।
– पानी की कमी को पूरा करता है।
– मांसपेशियों की ऐंठन को कम करता है।
– त्वचा के लिए फायदेमंद है।

बेल का जूस

बेल का जूस गर्मियों के लिए रामबाण माना जाता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ पेट से जुड़ी समस्याओं को भी ठीक करता है। कुछ इस तरह बनाएं जूस बेल के फल को तोड़कर उसका गूदा निकालें, पानी और गुड़ मिलाकर ब्लेंड करें। ठंडा करके पिएं।

– पेट में जलन और एसिडिटी को कम करता है।
– डाइजेशन को सुधारता है।
– शरीर को ठंडक देता है।
– इम्यूनिटी को मजबूत करता है।

गन्ने का रस

गन्ने का रस गर्मियों में पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को एनर्जी देता है और लिवर के लिए भी अच्छा होता है। ताजा गन्ने का रस निकालें, उसमें नींबू और अदरक का रस मिलाकर पिएं।

– शरीर को एनर्जी देता है।
– लिवर को डिटॉक्स करता है।
– यूरिन इंफेक्शन को दूर करता है।

नारियल पानी

नारियल पानी को नेचुरल एनर्जी ड्रिंक कहा जाता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटैशियम और सोडियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।

– शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।
– डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचाव करता है।
– किडनी को डिटॉक्स करता है।
– त्वचा को हाइड्रेट रखता है और निखार लाता है।

नींबू पानी

नींबू पानी सबसे सस्ता और असरदार समर ड्रिंक है, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ ही एनर्जी भी देता है। जूस बनाने के लिए एक गिलास पानी में नींबू निचोड़ें, काला नमक और पुदीना मिलाकर ठंडा पिएं।

– शरीर को डिटॉक्स करता है।
– वजन घटाने में मदद करता है।
– स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

पुदीने का जूस

पुदीना न केवल ठंडक देता है, बल्कि पेट को भी स्वस्थ रखता है। आप पुदीना, नींबू, शहद और ठंडा पानी मिलाकर ब्लेंड करें। इसे ठंडा करके पिएं।

 

– डाइजेशन को सुधारता है।
– पेट की गैस और एसिडिटी को कम करता है।
– हीट स्ट्रोक से बचाव करता है।

अनार का जूस

अनार का जूस खून बढ़ाने और शरीर को एनर्जी देने में बहुत फायदेमंद है। अनार के दानों को ब्लेंड करें और छानकर ठंडा पिएं।

– ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
– हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा है।
– इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

Healthy Summer Juice: Conclusion निष्कर्ष

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए ताजे फलों और सब्जियों का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। ये हमारे शरीर को ठंडक देते हैं, डिहाइड्रेशन और लू से भी बचाते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी हेल्दी जूस चुन सकते हैं और गर्मियों में तरोताजा रह सकते हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Char Dham Yatra 2025:जानें शेड्यूल, दिशा-निर्देश और प्रशासन की तैयारियाँ
Next: Seema Born 5th child: सीमा हैदर ने 5वें बच्चे को दिया जन्म…

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.