Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Healthy Drinks For Fasting: व्रत के दौरान पी सकते हैं ये ड्रिंक्स, पूरे दिन रहेंगे एनर्जेटिक!
  • Lifestyle
  • सनातन

Healthy Drinks For Fasting: व्रत के दौरान पी सकते हैं ये ड्रिंक्स, पूरे दिन रहेंगे एनर्जेटिक!

Hema Gupta September 23, 2025

Healthy Drinks For Fasting: नवरात्रि का त्योहार हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है, इसे सभी लोग धूमधाम मनाते हैं। कई लोग नवरात्रि के दौरान 1 या 2 या पूरे 9 दिन का व्रत रखते हैं। लेकिन कई लोग व्रत के दौरान कुछ खाते – पीते नहीं है, जिससे शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में आप कुछ हेल्दी और एनर्जी वाले जूस पी सकते है, जिससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक और तरोताजा महसूस करेंगे। आइएं जानते हैं, कौन से जूस आप व्रत के दौरान पी सकते हैं।

Read More: Kantara Chapter 1 Trailer Release: धार्मिक मान्यता और अलौकिक शक्तियों की रहस्यमयी कहानी, फैंस की बढ़ी उत्सुकता…

नारियल पानी

नारियल पानी आप व्रत के दौरान पी सकते हैं, इसके सेवन से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगे और ताजगी भी महसूस करेंगे। ताजे नारियल को क्रैक करके ठंडा पानी पीने से शरीर तुरंत हाइड्रेट हो जाता है और गर्मी में ठंडक का एहसास होता है। नारियल पानी शरीर को मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स देता है, जो व्रत के दौरान थकान को कम करने में मदद करता है।

कैसे पिएं-

1. सुबह उठकर या दिन में किसी भी समय ताजे नारियल का पानी पी सकते हैं।

2. इसमें चाहें तो थोड़ी कटी हुई पुदीना पत्तियां डालकर और भी रिफ्रेशिंग बनाया जा सकता है।

केला-आमंड शेक (Banana Almond Shake)

व्रत के दौरान कभी-कभी ऊर्जा की कमी महसूस होती है। ऐसे में केला-आमंड शेक आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

कैसे बनाएं:

1-2 पके केले लें। 5-6 भुने हुए बादाम और 1 कप दूध डालें। शहद या गुड़ स्वाद अनुसार मिलाएं। सभी को ब्लेंड करके क्रीमी शेक तैयार करें।

यह शेक शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और हल्का महसूस कराता है। इसे सुबह या दोपहर के समय पीने से पूरे दिन फ्रेश और एक्टिव महसूस करेंगे।

पुदीने वाली छाछ (Mint Chaas)

छाछ व्रत के दौरान सबसे कूलिंग और पाचक ड्रिंक है। इसमें दही, पानी, सेंधा नमक और पुदीना मिलाकर अच्छी तरह फेंटें। छाछ दिन में किसी भी समय पी सकते हैं, खासकर दोपहर के भोजन के बाद।

फायदे-

1. पेट को ठंडक देती है।

2. पाचन को दुरुस्त रखती है।

3. गर्मियों में व्रत करते समय शरीर को फ्रेश रखती है।

फ्रूट स्मूदी (Fruit Smoothie)

फ्रूट स्मूदी व्रत के दौरान बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए भी एक हेल्दी और आसान विकल्प है। यह ड्रिंक टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर को मिनरल्स, विटामिन्स और प्राकृतिक ऊर्जा भी देती है।

कैसे बनाएं-

एप्पल, पपीता और अनार के टुकड़े लें और 1 कप दही, थोड़ी शहद मिलाएं। सभी को ब्लेंड करें और फ्रिज में ठंडा करके परोसें।

ड्राई फ्रूट-साफ्रॉन मिल्क (Dry Fruit Saffron Milk)

व्रत के दौरान कभी-कभी हल्का रिच ट्रीट लेने का मन करे तो ड्राई फ्रूट और केसर वाला दूध सबसे अच्छा विकल्प है।

 

कैसे बनाएं-

1 कप गर्म दूध लें, भिगोए हुए बादाम, काजू और किशमिश डालें, थोड़ा सा केसर और इलायची पाउडर डालकर हल्का गर्म करें। यह ड्रिंक शरीर को गर्म रखती है और ऊर्जा बढ़ाती है।

बेल का शरबत (Bel Sharbat)

अगर आप कुछ अलग और फ्रेश ट्राई करना चाहते हैं, तो बेल का शरबत बनाएं।

कैसे बनाएं-

पके हुए बेल (वुड एप्पल) का गूदा निकालें। इसमें पानी, गुड़ और इलायची पाउडर मिलाकर ब्लेंड करें। बेल शरबत पेट को ठंडक देता है और शरीर को तरोताजा रखता है। यह ड्रिंक व्रत के दौरान एनर्जी और फ्रेशनेस बनाए रखने में मदद करती है।

व्रत के दौरान हल्का भोजन और सात्विक ड्रिंक्स का महत्व…

व्रत के दौरान केवल संयम और पूजा का ध्यान रखना ही पर्याप्त नहीं है। हल्का और सात्विक भोजन और ड्रिंक्स लेने से शरीर हल्का, दिमाग तरोताजा और मन प्रसन्न रहता है। ऊपर बताए गए ड्रिंक्स मिनटों में तैयार हो जाते हैं और इन्हें सुबह, दोपहर या शाम किसी भी समय सेवन किया जा सकता है।

इस नवरात्रि, सिर्फ व्रत न रखें, बल्कि अपने शरीर और दिमाग को भी स्वस्थ, हल्का और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए इन सुपर क्विक सात्विक ड्रिंक्स को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। इससे न केवल व्रत की पवित्रता बनी रहेगी, बल्कि त्योहार का आनंद भी दोगुना हो जाएगा।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Surajpur: खेत से मूंगफली खाने पर मिली मौत, पिता-पुत्र को बोलेरो से कुचला, तड़प-तड़पकर गई जान
Next: सुप्रीम कोर्ट का तमिलनाडु सरकार को झटका: नेताओं की मूर्तियों पर क्यों खर्च हो रहे हैं जनता के पैसे?

Related Stories

How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Holika Dahan 2026 Date
  • सनातन

Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…

Hema Gupta March 1, 2026
Pamchkuian Temple Mp
  • सनातन

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

Hema Gupta February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.