Ragi Beneficial for Women: रागी पोषण से भरा हुआ पौष्टिक अनाज है, इसके सेवन से कई फायदे मिलते हैं। खासकर महिलाओं की सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह बाकी अनाजों की तुलना में बेस्ट होता है। इसके सेवन से खून की कमी को पूरा करने से लेकर वेट लॉस तक कई फायदे मिलते हैं। आइए जाने इसके फायदे…
रागी के सेवन से मिलेंगे अनेक लाभ
स्किन के लिए फायदेमंद
रागी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसमें अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं, जोकि त्वचा को डलनेस, रिंकल्स और रैशेज से मुक्त करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ते है और आपकी त्वचा स्वस्थ को बनाए रखते हैं।
वजन घटाने में मददगार
रागी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, इसलिए इसको खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। रागी शरीर में ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन को रेगुलेट करने में भी फायदेमंद है, जिससे की बॉडी में एक्स्ट्रा फैट स्टोर नहीं हो पाता। इसमें एक प्रकार का अमीनो एसिड पाया जाता है, जो वजन घटाने में मदद करता है।
बालों के लिए फायदेमंद
इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जोकि हेयर फॉल की समस्या को कम करता है। यह बालों को मजबूती प्रदान करता है। इसलिए अगर हेयर फॉल की समस्या है तो इसका सेवन जरुर करें।
ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ावा दे
रागी के आटे या उससे बनी किसी वस्तु के सेवन से महिलाओं को बहुत फायदा मिलता है। रागी ब्रेस्टफीडिंग महिलाओं में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा देता है, जिससे मिल्क प्रोडक्शन बूस्ट होता हैं। साथ ही साथ उनकी बॉडी में कैल्शियम और आयरन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी नहीं होती।
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
रागी का नियमित सेवन करने से डायबिटीज के खतरे को कम कर देता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल और डाइटरी फाइबर बॉडी में ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखने में मदद करता है।
