Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Health Risks of Brinjal: इस सब्जी के खाने से जोड़ो से लेकर गर्भपात तक हो सकती हैं, समस्याएं…
  • Lifestyle

Health Risks of Brinjal: इस सब्जी के खाने से जोड़ो से लेकर गर्भपात तक हो सकती हैं, समस्याएं…

Hema Gupta April 10, 2025

Health Risks of Brinjal: बैंगन एक प्रकार की सब्जी है। इसका वैज्ञानिक नाम Solanum melongena है, जिसकी कई तरह की डिस बनाकर खाया जाता है, इससे भरता, भुर्ता, फ्राई, करी, और यहां तक कि पकौड़े के रूप में भी खाया जाता है, यह स्वाद में हल्का और पौष्टिकता से भरपूर होने के बावजूद, कई लोगों के लिए बैंगन का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। आज हम बैंगन किसे नहीं खाना चाहिए और इससे क्या नुकसान होते है, उसके बारें में बताएंगे।

Read More:Benefits of Onion in Summer: लू से लेकर दिल की बीमारी तक फायदेमंद…

आपको बता दें कि, बैंगन में फाइबर, विटामिन C, विटामिन K, विटामिन B6, और एंटीऑक्सीडेंट जैसे नासुनिन (Nasunin) पाए जाते हैं, जो दिमागी स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं। हालांकि, कुछ स्थितियों में इसके यही तत्व परेशानी का कारण बन सकते हैं।

Health Risks of Brinjal: बैंगन खाने के संभावित नुकसान…

एलर्जी की संभावनाएं..

कुछ लोगों को बैंगन से एलर्जी हो सकती है। इसमें उपस्थित प्रोटीन कुछ लोगों की इम्यून सिस्टम को उत्तेजित कर देते हैं जिससे त्वचा पर खुजली, सूजन, रैशेस, या सांस लेने में तकलीफ जैसी दिक्कतें आ सकती हैं। अगर आपको किसी भी नाइटशेड सब्जी से एलर्जी है, तो बैंगन से दूरी बनाना बेहतर रहेगा।

गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक…

आयुर्वेदिक मान्यताओं के अनुसार, गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में बैंगन का सेवन सीमित मात्रा या ना ही करें तो बेहतर होता है। यह माना जाता है कि बैंगन में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो यूटरस को उत्तेजित कर सकते हैं और गर्भपात की संभावना को बढ़ा सकते हैं, पारंपरिक चिकित्सा इस संबंध में सतर्कता बरतने की सलाह देती है।

जोड़ों के दर्द और गठिया रोगियों…

बैंगन में solanine नामक यौगिक पाया जाता है, जो कुछ लोगों में सूजन को बढ़ा सकता है। खासकर जिन लोगों को गठिया (arthritis), ऑस्टियोआर्थराइटिस, या जोड़ों में दर्द की समस्या है, उन्हें बैंगन से परहेज़ करने की सलाह दी जाती है। क्योकि जोड़ो के दर्द जिसे रहता है, अगर वो बैगन खाते है तो उनका दर्द बढ़ जाता है।

पथरी के रोगियों के लिए नुकसानदेह…

बैंगन में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी की समस्या हो सकती है। यदि आप पहले से ही पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो बैंगन से दूरी बनाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

एसिडिटी और अपच की समस्या..

कुछ लोगों को बैंगन खाने के बाद गैस, अपच या एसिडिटी की शिकायत होती है। बैंगन की प्रकृति वातवर्धक होती है, जिससे यह शरीर में गैस बना सकता है। अगर किसी को पेट से जुड़ी समस्याएं जल्दी होती हैं, तो बैंगन का सेवन से बचना चाहिए।

थायराइड से पीड़ित मरीज के लिए नुकसानदायक…

बैंगन में गोइट्रोजन (Goitrogens) नामक तत्व मौजूद हो सकता है, जो थायराइड ग्रंथि के कार्य में हस्तक्षेप कर सकता है। हालांकि यह असर बहुत अधिक नहीं होता, लेकिन जिन लोगों को हाइपोथायरॉइडिज्म है, उन्हें बैंगन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। या न करना बेहतर है।

Health Risks of Brinjal: सावधानियां..

1. कच्चे या अधपके बैंगन में solanine की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे पूरी तरह पकाकर ही खाएं।

2. हल्दी, अदरक, हींग, और जीरा जैसे मसाले बैंगन की वात प्रकृति को कम करते हैं और पाचन में सहायक होते हैं।

3. यदि कोई समस्या पहले से है, तो बैंगन को कभी-कभार और कम मात्रा में ही खाएं।

Conclusion निष्कर्ष…

बैंगन एक स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी है लेकिन कई लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है, यदि आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं गर्भावस्था, एलर्जी या थायराइड, बात रोगी को इससे परहेज करना चाहिए। आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा कहते है,कि आहार शरीर की प्रकृति, रोग स्थिति और मौसम के अनुसार होना चाहिए।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Trump tariff relief : 🔥 ट्रंप का बड़ा फैसला: 75 देशों को 90 दिन की टैरिफ राहत
Next: Weather Alert Rain Heatwave : 20 राज्यों में मौसम का तांडव! UP-बिहार में बारिश-ओले, MP-राजस्थान झुलस रहे लू से 

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.