बैतूल में CMHO ने SNCU वार्डों का किया निरीक्षण

MP NEWS:झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड के बाद मध्यप्रदेश का स्वास्थ्य विभाग भी नींद से जाग गया. सभी जिलों के जिला अस्पाल अधीक्षकों को इस बारे में निर्देश दिए गए.
MP NEWS:बैतूल सीएमओ ने किया निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बैतूल जिला अस्पताल पहुंचकर फायर ऑडिट की जानकारी ली. इसके साथ ही खुली वायरिंग को लेकर इसके ठोस इंतजाम करने को कहा. बता दें कि बैतूल के एसएनसीयू वार्ड में फिलहाल 32 नवजात एडमिट हैं. मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविकांत डेहरिया ने एसएनसीयू वार्ड में पहुंचते ही बिजली का खुला बॉक्स देखा. साथ ही एसएनसीयू वार्ड में लगे सभी फायर सेफ्टी इक्यूपमेंट की डेट चेक की.
MP NEWS:झांसी मेडिकल कॉलेज में जलकर मरे 11 नवजात
गौरतलब है कि झांसी मेडिकल कॉलेज के बच्चों के वार्ड में शुक्रवार देर रात आग लग गई. भयानक अग्निकांड में 11 नवजात बच्चों की जलकर मौत हो गई. चाइल्ड वार्ड की खिड़की तोड़कर कई बच्चों को निकाला गया. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया. झांसी जिला प्रशासन की ओर से 10 बच्चों की मौत की पुष्टि की गई है. इनमें 7 बच्चों की पहचान भी कर ली गई है, जबकि 3 बच्चों की पहचान नहीं हो पाई है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. वार्ड में करीब 49 नवजात बच्चे भर्ती थे.
