Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Health Benefits Of Methi: अच्छी सेहत रखने के लिए खाए सब्जी में उपयोग किए जाने वाला ये मसाला , जानें क्या – क्या हैं फायदे…?
  • Lifestyle

Health Benefits Of Methi: अच्छी सेहत रखने के लिए खाए सब्जी में उपयोग किए जाने वाला ये मसाला , जानें क्या – क्या हैं फायदे…?

Hema Gupta February 3, 2025

Health Benefits Of Methi: मेथी भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। यह लगभग हर रसोई में उपलब्ध होती है। यह न केवल यह स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसके औषधीय गुण भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। मेथी में कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, आयरन, विटामिन C और एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाये जाते है। इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने में बहुत फायदेमंद होता हैं।

 

Read More: Benefits Of Khajoor: खून की कमी, ठंड से बचाव के लिए खाएं ये एक ड्राई फ्रूट, जानें क्या हैं फायदे…

 

मेथी का नियमित सेवन आपके शरीर के लिए एक प्राकृतिक उपचार की तरह काम करता है। यह न केवल पाचन तंत्र, डायबिटीज, और वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि त्वचा, बाल और हृदय के लिए भी फायदेमंद है। तो, इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें, आइए जानते हैं मेथी दाने के फायदों के बारें में…


Health Benefits Of Methi: मेथी खाने के कई फायदे..

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

मेथी में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह पेट की गैस, कब्ज़ और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में भी सहायक होता है। इसके अलावा, मेथी पाचन में मदद करके मल को आसानी से बाहर निकालने में मदद करती है और पेट को साफ करती है।

मेथी की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसका प्रयोग प्राचीन काल से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में किया जाता था। आप मेथी को पानी के साथ भिगोकर या मेथी पाउडर का गर्म पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

ब्लड शुगर को करे नियंत्रित..

मेथी दाना का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी दाना किसी वरदान से कम नहीं है। जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई होता है तो मेथी का सेवन रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद हैं, क्योंकि ये ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करते हैं।

मेथी की पत्तियां, पाउडर और बीज तीनों डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। आप इसे अपने पराठे, रोटी या सब्जी में भी शामिल कर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा पानी में मेथी के बीजों को भिगो दें और सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं।

त्वचा और बालों के लिए लाभकारी..

मेथी के फायदे से बालों का झड़ना रोका जा सकता है। मेथी दाना में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से बालों को नमी मिलती है, जिससे बालों का रूखापन दूर हो जाता है। और मेथी के दानों में मौजूद मॉइस्चराइज़िंग, क्लींजिंग, एंटी-इंफ़्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं जैसे मुंहासे, दाग-धब्बे और रिंकल्स को दूर करने में मदद करते हैं और त्वचा को निखारने में फायदेंमंद होते हैं।

इसके लिए 1-2 चम्मच मेथी के दानों को रात भर के लिए भिगो दें। इसे सुबह पीसकर बालों की जड़ों में लगाएं। एक घण्टे बाद बालों को धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाता है। और मेथी से त्वचा रोग का इलाज भी कर सकते हैं। मेथी का लेप त्वचा रोग जैसे दाद-खाज-खुजली या एग्जिमा के लिए काफी फायदेमंद होता हैं।

पीरियड्स में कारगर

मेथी के बीजों में एनाल्जेसिक, फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करते हैं। इसके अलावा, मेथी में आयरन होता है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाले आयरन की कमी को पूरा करता है और शरीर के हार्मोनल बैलेंस बनाए रखता हैं। जिससे अनियमित पीरियड्स और पीसीओएस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है

मेथी के बीजों को पानी में भिगोकर रखने और सुबह उबालकर पीने से पीरियड्स में होने वाली ब्लोटिंग, ऐंठन, और दर्द में आराम मिलता है। मेथी के बीजों को उबालकर हर्बल चाय के रूप में भी इसका सेवन किया जा सकता हैं।

Health Benefits Of Methi: हड्डियों की मजबूती में सहायक

मेंथी के बीज कैल्शियम और आयरन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों की सूजन को कम करते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की समस्याओं को रोकने में मदद करता है। गठिया (आर्थराइटिस) जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। और हड्डियों की मजबूत बनाए रखने में सहायक होता हैं। मेथी के बीजों को दही में मिलाकर खाएं या पाउडर को पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।

वजन कम करने में मदद

मेथी में फाइबर, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को सुधारने, भूख को कंट्रोल करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। पेट की चर्बी को घटाने के लिए मेथी दाना एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है। इसके अलावा मेथी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। जो वजन घटाने में सहायक होता है।

मेथी को रात के समय एक गिलास में 1 से 2 चम्मच मेथी के दाने डालें और रातभर भीगने के लिए रख दें। सुबह इन भीगे दानों वाले पानी को अगली सुबह हल्का गर्म करें और छानकर पी लें।

 

Health Benefits Of Methi: मेथी खाने का तरीका

1. मेथी की चाय बनाकर पी सकते है।

2. मेथी दाने और अदरक का मिश्रण ताजगी और पाचन को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।

3. मेथी को रात के समय एक गिलास में 1 से 2 चम्मच मेथी के दाने डालें और रातभर भीगने के लिए रख दें। सुबह इन भीगे दानों वाले पानी को अगली सुबह हल्का गर्म करें और छानकर पी लें। इससे पाचन तंत्र को सुधारने में मदद मिलती है।

4. मेथी के पत्तों या बीजों का पाउडर बना कर उसे दही, शहद, या गर्म पानी के साथ लिया जा सकता है।

5. मेथी के बीजों को दही में मिलाकर खाएं या पाउडर को पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

6. मेथी के पत्ते सलाद, सूप, या सब्जी में डालकर खाए जा सकते हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Dhami Visited Kainchi Dham: सीएम धामी ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज जी के किए दर्शन, कहा यहां दर्शन करने अवश्य जाए..
Next: Cricket Betting Case: क्रिकेट सट्टे में जान हारा युवक

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.