Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर से होगा हेल्थ एटीएम का संचालन: ब्रजेश पाठक
  • Top Story
  • देश-विदेश

एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर से होगा हेल्थ एटीएम का संचालन: ब्रजेश पाठक

Shital Sharma January 12, 2026

Health ATM Operate via Command Control Center: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में सरकार एक और अहम कदम उठाने जा रही है. उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि प्रदेश में लगाए जा रहे हेल्थ एटीएम का संचालन अब एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर के जरिए किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 25 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है डिप्टी सीएम ने बताया कि इस कमांड कंट्रोल सेंटर की स्थापना से हेल्थ एटीएम की निगरानी बेहतर ढंग से हो सकेगी और मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण जांच की सुविधा मिलेगी ।

अस्पतालों पर कम होगा जांच का दबाव

ब्रजेश पाठक के मुताबिक, हेल्थ एटीएम के जरिए लोगों को पैथोलॉजी जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर समेत कई जरूरी जांचें एक ही जगह उपलब्ध होंगी। इससे सरकारी अस्पतालों में जांच के लिए मरीजों की भीड़ कम होगी और डॉक्टरों पर दबाव भी घटेगा उन्होंने कहा कि हेल्थ एटीएम की निगरानी जब एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी, तो मशीनों की कार्यक्षमता, रिपोर्टिंग सिस्टम और तकनीकी खामियों पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी।

हरदोई में आधुनिक डेंटल सुविधाएं

डिप्टी सीएम ने यह भी जानकारी दी कि हरदोई जिले के हरपालकेंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दांतों से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां  आधुनिक डेंटल चेयर डेंटल एक्स-रे मशीन
स्थापित की जाएंगी। इसके लिए सरकार ने 5 लाख 82 हजार 400 रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में दंत रोगों के इलाज की सुविधा बेहतर होगी।

Health ATM Operate via Command Control Center: कानपुर मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट को मिलेगी निर्बाध बिजली

स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के तहत कानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत बर्न यूनिट भवन के लिए भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। यहां निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 29.28 लाख रुपये की लागत से नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। सात जिलों में अपग्रेड होंगे पोस्टमार्टम हाउस ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश के सात जिलों में पोस्टमार्टम हाउस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इनमें

  • कन्नौज
  • बस्ती
  • अमरोहा
  • सुल्तानपुर
  • बलिया
  • बुलंदशहर
  • अयोध्या

शामिल हैं। इन जिलों में उच्चस्तरीय उपकरणों की स्थापना के लिए लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है  सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं अधिक पारदर्शी, तकनीकी रूप से सशक्त और जनसुलभ बनेंगी।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रम्प का चौंकाने वाला दावा: खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताया 
Next: प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप: बिलासपुर में पास्टर गिरफ्तार

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.