Hazaribagh Tractor Accident News: हजारीबाग जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। एक असंतुलित ट्रैक्टर ने सड़क में किसान को जोरदार टक्कर मार दी, इससे मौके पर ही किसान की मौत हो गई। यह घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत लूटा रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई।
बताया जा रहा है कि, मृतक की पहचान पकरार गांव निवासी वासुदेव महतो के रुप में की गई, जिसकी उम्र 65 वर्ष बताई जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
मृतक वासुदेव महतो प्रतिदिन की तरह अपने घर से शहरी क्षेत्र की ओर सब्जी बेचने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर वासुदेव को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वासुदेव की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मैके से भाग निकला।

ग्रामीण ने किया सड़क जाम
दुर्घटना के बाद आस-पास के ग्रामीण ने सड़क जाम कर ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और गांव वालों को शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, हजारीबाग भेज दिया।
मृतक के परिवार ने बताया कि- ‘वासुदेव महतो अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। मृतक के पुत्र नागेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनका परिवार बेहद गरीब है और उनके पिता ही पूरे परिवार का सहारा थे। उन्होंने प्रशासन से न्याय और उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषी चालक की जल्द ही गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
