हरियाणा-पंजाब में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा के हिसार में मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत यानी हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, यूपी, राजस्थान के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। जबकि बॉम्बे सांताक्रूज (कोंकण और गोवा) में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा महाराष्ट्र और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया जा सकता है। मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस जबकि झारखंड के कुछ हिस्सों में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की है। साथ ही लक्षद्वीप के आसपास अरब सागर में 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जिसके चलते मछुआरों को इलाके में नहीं जाने की हिदायत दी गई है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ क्योंकि गुरुवार को एक्यूआई 128 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के मध्यम स्तर का संकेत देता है। इससे पहले बुधवार को 211 एक्यूआई दर्ज किया गया था। शहर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के
