Haryana Psycho Killer Lady: Panipat Child Murder Case: शादी का शोर, रोशनी से चमकता पंडाल और पीछे से आती बच्चों की खिलखिलाहट सब कुछ एक सामान्य रात जैसा ही था। लेकिन पानीपत के नौल्था गांव में 1 दिसंबर की रात ऐसा राज खुला जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। एक छह साल की बच्ची टब में मृत मिली और कुछ घंटों की पूछताछ में सामने आया कि आरोप किसी अनजान शख्स पर नहीं, बल्कि एक ऐसी महिला पर है जिसे लोग अब साइको किलर लेडी कहने लगे हैं, पुलिस की पूछताछ से एक ऐसी कहानी खुली जिसका अंदाज़ा शायद उसके सबसे करीब के लोग भी नहीं लगा सकते थे।
Read More-Mohan government is taking loan: मोहन सरकार 3 हजार करोड़ के कर्ज के लिए ऑक्सन करेगी
कौन है पूनम, और क्यों बन गई ‘सीरियल किलर’?
पानीपत के भावड गांव की रहने वाली पूनम चार बच्चों की हत्यारी निकली। हैरानी की बात यह है कि जिन बच्चों को उसने मौत के मुंह में धकेला उनमें उसका अपना बेटा भी था। जांच में सामने आया कि वह खूबसूरत या आकर्षक बच्चों को लेकर अजीब तरह की जलन महसूस करती थी। किसी नन्हे बच्चे को गोद में खिलखिलाते देख वह शांत नहीं रह पाती। उसके दिमाग में एक ही ख्याल उभरता इसे खत्म कर दो।
परिवार को तो बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था कि उसके भीतर ऐसा तूफान पल रहा है पति नवीन तो स्तब्ध हैं उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि वही महिला, जिसके साथ उन्होंने जिंदगी बिताने का सपना देखा था, अपने ही बेटे की हत्यारिन बन सकती है।
Read More-पुतिन की ऑरस सीनेट कार चलता-फिरता किला, ऑटोनॉमस डिफेंस सिस्टम से लेस
बेटे की हत्या की असली वजह
सबसे दर्दनाक बात पता चली पूछताछ के दौरान। पूनम ने बताया कि जब वह अपनी भतीजी की हत्या कर रही थी, तभी उसका बेटा वहां आ गया और उसने घटना देख ली। डर और बेबसी में उसने बेटे को भी मार डाला ताकि राज दबा रहे।
सबकी मौत एक जैसी…
पूनम ने चारों बच्चों को मारने के लिए एक ही तरीका अपनाया पानी में डुबोकर हत्या। वह जानती थी कि यह तरीका प्राकृतिक मौत जैसा लगता है। न हथियार, न कोई निशान, न कोई शोर… बस कुछ सेकंड का संघर्ष, और फिर सन्नाटा। तीन बच्चों की मौत को परिवार ने हादसा मानकर ग़लती से अनदेखा कर दिया। लेकिन चौथी वारदात में उसकी किस्मत साथ नहीं दे पाई। बच्ची का शव टब में मिला तो घटना संदिग्ध लगने लगी।
शक कैसे बढ़ा?
जब पुलिस ने शादी में आए मेहमानों से पूछताछ शुरू की, पूनम के जवाब लड़खड़ा गए। चेहरे की घबराहट और सवालों से बचने की कोशिश ने पुलिस को इशारा दे दिया कि मामला कुछ और ही है। कड़ाई से पूछताछ हुई, और कुछ ही मिनटों में पूनम टूटकर रो पड़ी सारा गुनाह कबूल कर लिया।
1 दिसंबर 2025 की रात… जिसने सब खोल दिया
Haryana Psycho Killer Lady: Panipat Child Murder Case: नौल्था गांव के एक शादी समारोह में छह साल की बच्ची विधि अचानक गायब हुई। थोड़ी देर बाद वह टब में डूबी हुई मिली। शुरू में लगा दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है लेकिन घटनास्थल ने कई सवाल खड़े किए और जब पुलिस ने सबूत जोड़ने शुरू किए एक के बाद एक परतें खुलती चली गईं। यह कोई साधारण हादसा नहीं बल्कि एक सोची-समझी सीरियल किलर की करतूत थी।
