Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Haryana kidnapped minor found in Bhopal: हरियाणा से अगवा नाबालिग भोपाल में मिली, आरोपी ने कमरे में बनाया था बंधक
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Haryana kidnapped minor found in Bhopal: हरियाणा से अगवा नाबालिग भोपाल में मिली, आरोपी ने कमरे में बनाया था बंधक

Aditya Mishra May 30, 2025

हरियाणा से गायब किशोरी भोपाल में मिली

Haryana kidnapped minor found in Bhopal: भोपाल की अयोध्या नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हरियाणा से अगवा की गई नाबालिग छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया है। यह छात्रा यमुनानगर से लापता थी और उसे भोपाल के मिनाल इलाके में एक कमरे में बंदी बनाकर रखा गया था।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

एडिशनल डीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी साबिर खान उत्तराखंड का रहने वाला है। करीब चार महीने पहले उसकी सोशल मीडिया पर इस नाबालिग से दोस्ती हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और आरोपी ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

Haryana kidnapped minor found in Bhopal:
Haryana kidnapped minor found in Bhopal:

read more: महाकाल मंदिर में दुनिया की पहली 6D आरती

 हरियाणा से किया अपहरण, भोपाल में रखा बंधक

कुछ दिन पहले साबिर उत्तराखंड से हरियाणा पहुंचा और किशोरी को अपने साथ लेकर फरार हो गया। परिजनों ने तीन दिन पहले यमुनानगर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोशल मीडिया पर बच्ची की तस्वीरें वायरल होने के बाद किसी रिश्तेदार ने छात्रा को भोपाल में देखा और पुलिस को जानकारी दी।

 पुलिस ने कार्रवाई कर छुड़ाया

सूचना मिलने के बाद अयोध्या नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्रा को मिनाल इलाके के एक कमरे से सुरक्षित बाहर निकाला। आरोपी ने उसे वहीं बंधक बनाकर रखा था। इस घटना के बाद छात्रा के रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए।

सीडब्ल्यूसी के माध्यम से सुपुर्दगी की प्रक्रिया जारी

Haryana kidnapped minor found in Bhopal: पुलिस के अनुसार, चूंकि अपहरण का मामला हरियाणा में दर्ज है, इसलिए छात्रा को हरियाणा पुलिस को सौंपा जाएगा। साथ ही मेडिकल जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई भी वहीं की जाएगी। सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) के माध्यम से छात्रा की सुपुर्दगी की प्रक्रिया शुरू की गई है।

read more: TIT कॉलेज के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप: छात्राओं ने लगाया बैड टच और अश्लील हरकतों का आरोप, शिकायत वापस लेने का दबाव

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: TIT कॉलेज के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप: छात्राओं ने लगाया बैड टच और अश्लील हरकतों का आरोप, शिकायत वापस लेने का दबाव
Next: RAISEN MP: रायसेन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अपहृत विधायक के पोते दिव्यम को सकुशल किया बरामद

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.