haryana-election-2024-bjp-manifesto

महिलाओं को ₹2100 महीने, अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी का लॉलीपॉप

By : Shital Sharma
महिलाओं को ₹2100 महीने, अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी का लॉलीपॉप

भाजपा के हरियाणा चुनाव संकल्प पत्र में 20 वादे, कांग्रेस भी पीछे नहीं

Haryana Election 2024 : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को हरियाणा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी दी गई है। महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने का वादा किया है। यह राशि कांग्रेस के कल जारी घोषणा पत्र से 100 रुपए ज्यादा है। इसमें 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने जैसी 20 बाते हैं।

Haryana Election 2024

रोहतक में संकल्प पत्र जारी करते हुए नड्डा ने कहा कि अस्पतालों में डायलिसिस फ्री होगा और चिरायु आयुष्मान योजना में 10 लाख तक इलाज मुफ्त हो सकेगा। नड्‌डा ने कहा कि BJP ने 20 संकल्प रखे हैं। हरियाणा के विकास को नॉन स्टॉप रखने के लिए सिग्नल आपको डाउन करना है। वह किसका करना है, ये आपको तय करना है।

इस प्रोग्राम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के अलावा बड़े नेता मौजूद थे।

संकल्प पत्र जारी करने के बाद जेपी नड्‌डा की 5 अहम बातें

कांग्रेस का रियल मेनिफेस्टो जमीन घोटाला

जेपी नड्‌डा ने कहा हरियाणा की छवि 10 साल पहले क्या थी?। पहले हरियाणा में नौकरी के लिए पर्ची-खर्ची चलती थी। नौकरी के कारण लोगों को सजाएं तक हुई। हरियाणा जमीनों के घोटाले के लिए जाना जाता था। उनका रियल मेनिफेस्टो ये था कि जमीन का घोटाला। किसानों की जमीन को हड़पना। उनकी जमीन की श्रेणी को बदलना।

भाजपा का संकल्प पत्र सीरियस डॉक्यूमेंट

मेनिफेस्टो को विरोधियों ने डायल्यूटेड बना दिया। भाजपा के लिए संकल्प पत्र सीरियस डाक्यूमेंट है। हम जो कहते हैं, वही करते हैं। इससे आपको साफ दिखेगा कि हरियाणा बदला है। हरियाणा का एक्सपोर्ट दस साल में 68 हजार करोड़ से बढ़कर ढाई लाख करोड़ से ज्यादा का हो चुका है।

पहले 7 मेडिकल कॉलेज होते थे, जो आज 15 हो चुके हैं। पहले मेडिकल कॉलेज में MBBS की 700 की सीटें थी, जो आज 2 हजार से ज्यादा हैं। 10 साल पहले 500 गांवों में बिजली थी, आज 5800 गांवों में बिजली पहुंच चुकी है।

Haryana Election 2024

Haryana Election 2024 BJP Manifesto