Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Cow Number 1: हरियाणा की एक गाय ने बनाया एशियाई रिकॉर्ड
  • देश-विदेश

Cow Number 1: हरियाणा की एक गाय ने बनाया एशियाई रिकॉर्ड

Shubh Labh March 15, 2025

एक दिन में 87 लीटर से ज्यादा दूध देकर बनी नंबर 1 गाय  

Cow Number 1 : हरियाणा के करनाल जिले के एक किसान की गाय ‘सोनी’ ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस गाय ने एक दिन में 87 लीटर 740 ग्राम दूध देकर एशिया में सबसे अधिक दूध देने वाली गाय का रिकॉर्ड बनाया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि करनाल स्थित राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में आयोजित डेयरी मेले में दर्ज की गई।

 करनाल एनडीआरआई डेयरी मेले में पुरस्कार जीता

दूसरे स्थान पर रही गाय ने 70 लीटर 548 ग्राम दूध दिया। दोनों गायें एक ही किसान सुनील मेहला की हैं। यह होलस्टीन फ्रीजियन (एचएफ) नस्ल का है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी डेयरी गाय ने लगातार दूसरी बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

 फरवरी में लगा था मेला, अब नतीजे आए सामने

झिंझड़ी गांव के सुनील मेहला ने बताया कि 26 से 28 फरवरी तक करनाल स्थित एनडीआरआई में डेयरी मेला लगा था। इस बीच उनकी गाय ने 87 लीटर 740 ग्राम दूध देकर नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 2024 में कुरुक्षेत्र डीएफए मेले में उनकी ही एक डेयरी गाय ने 80 किलो 756 ग्राम दूध देकर रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब उनकी दूसरी गाय सोनी ने तोड़ दिया है। इसका परिणाम एनडीआरआई द्वारा घोषित कर दिया गया है।

2017 से लगातार डेयरी प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा बनाए रखने वाले सुनील

ने बताया कि उनके दादा और पिता भी पशुपालन से जुड़े थे। स्नातक होने के बाद, काम करने के बजाय उन्होंने पशुपालन का पेशा अपनाया और 2014 में अपना स्वयं का प्रजनन व्यवसाय शुरू किया। 2017 में पहली बार प्रतियोगिताओं में भाग लेने का निर्णय लिया।

इस वर्ष एनडीआरआई में आयोजित प्रतियोगिता में उनकी गाय ने 48 किलो दूध देकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद अब तक उनकी गाय 6 बार कुरुक्षेत्र डीएफए मेले में भाग ले चुकी है, जिसमें 5 बार प्रथम स्थान और 1 बार दूसरा स्थान हासिल किया है।

 हर साल 30-35 नए बछड़े 

सुनील के भाई शैंकी ने बताया कि उनके डेयरी फार्म में हर साल 30 से 35 बछड़े और बछिया पैदा होती हैं। इनमें से 10-15 गायें बिक भी जाती हैं, लेकिन रिकॉर्ड बनाने वाली गायों के बिकने का सवाल ही नहीं उठता। सोनी जैसी गायों के प्रजनन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे भविष्य में दूध उत्पादन में और वृद्धि होगी।

Cow Number 1 : 8 साल की उम्र, मेले में 5 बार विजेता

शैंकी ने बताया कि सन्नी उनकी डेयरी का पहला बछड़ा था और उन्हें उससे खास लगाव था। इसीलिए इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। अब तक वह पांच बार बछड़ों को जन्म दे चुकी है और जब भी उसने प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, तो उसने तीन बार प्रथम स्थान, एक बार दूसरा स्थान और एक बार तीसरा स्थान जीता है। वह इस गाय को भाग्यशाली मानते हैं और इसकी उम्र फिलहाल 8 साल है।

रायपुर में होली पर सचिन की मस्ती

About the Author

Shubh Labh

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Agar-Malwa people walk on Embers: आस्था ऐसी की खुद को आग में झोंकने तक को तैयार श्रद्धालु, 200 साल से भी ज्यादा पुरानी परंपरा
Next: ISI Terrorist Rinda : मोहाली में ISI आतंकी रिंदा के 3 साथी गिरफ्तार

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.