Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Harshit Rana IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में हर्षित राणा को मिल सकता है मौका!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Harshit Rana IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में हर्षित राणा को मिल सकता है मौका!

Hema Gupta June 18, 2025

Harshit Rana IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की बहुप्रतीक्षित सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। इस दौरे पर टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में कई नए चेहरे भी नजर आ सकते हैं।

Read More: Deepika 1st Vlog After Surgery: व्लॉग में किया बड़ा खुलासा, शोएब ने छुपाई थी ये सच्चाई!

हर्षित राणा को टीम में किया शामिल…?

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम मैनेजमेंट ने पहले टेस्ट से पहले अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के तौर पर टीम के साथ जोड़ा है। हालांकि, उन्हें आधिकारिक टेस्ट स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है।

टीम मैनेजमेंट का मानना है कि राणा की गति और उछाल इंग्लैंड की हरी-भरी पिचों पर उपयोगी साबित हो सकती है।

Squad Update:

Harshit Rana links up with Team India for first Test in Leeds.

Details 🔽 #TeamIndia | #ENGvINDhttps://t.co/Lv8xKZS2ZJ pic.twitter.com/dI3oygLOjH

— BCCI (@BCCI) June 18, 2025

इंग्लैंड लायंस और इंडिया ‘A’ के लिए खेल चुके हैं राणा..

हर्षित राणा ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भारत ‘ए’ टीम की ओर से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मुकाबले खेले। पहले मैच में उन्होंने 27 ओवर में 1 विकेट लेकर 99 रन दिए, और 16 रन भी बनाए।
और वे भारतीय टेस्ट टीम के इन्ट्रा-स्क्वॉड मैच का भी हिस्सा रहे।

फर्स्ट क्लास करियर में दमदार प्रदर्शन…

हर्षित ने अब तक 13 फर्स्ट क्लास मैचों में 48 विकेट लिए हैं। उनकी गेंदबाजी औसत 27.79 है। वे बल्लेबाजी में भी उपयोगी रहे हैं। उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए।

टेस्ट डेब्यू: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिला पहला मौका…

हर्षित राणा ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 2 टेस्ट में कुल 4 विकेट लिए, औसत रहा 50.75। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर्थ टेस्ट में रहा, जहां उन्होंने 3/48 की गेंदबाजी की।

भारत को इंग्लैंड में 18 साल से सीरीज जीत का इंतजार…

भारत ने आखिरी बार 2007 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी, जब राहुल द्रविड़ कप्तान थे। तब से अब तक कई दौरे हुए, लेकिन भारत को जीत की तलाश बनी हुई है।

इंग्लैंड सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम…

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: DELHI: सिंधिया-गडकरी की मुलाकात में भिंड को मिली बड़ी सौगात, NH-719 बनेगा फोर लेन
Next: Paras and Karan Meet Premanand Ji: प्रेमानंद जी महाराज से आर्शीवाद लेने पहुंचे पारस छाबड़ा और करण खंडेलवाल…

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.