Mere Husband Ki Biwi Movie: ‘मेरे हस्बैंड की बीवी ‘ 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को सिनेमाघरों पर बेहरतीन रिस्पांस मिल रहा है। कॉमेडी से भारी अर्जुन कपूर की मूवी मेरे हसबैंड की बीवी से कॉमेडियन हर्ष गुजराल फिल्म बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत भी साथ नजर आएंगी। वहीं 2024 में खेल-खेल में के बाद मुदस्सर अज़ीज एक और रोमांटिक कॉमेडी, मेरे हसबैंड की बीवी लेकर लौटे हैं।

इस फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं।
यह मूवी कॉमेडी, ड्रामा और रिश्तों का एक अनोखा मेल पेश करती है।
और जब हर्ष गुजराल होंगे तो जाहिर सी बात है, कॉमेडी तो होगी ही।
मल्टीस्टारर इस फिल्म के ट्रेलर में हर्ष का किरदार देख उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
Mere Husband Ki Biwi Movie: हर्ष ने एक इंटरव्यू में अपने रोल के बारें में की चर्चा
एक इंटरव्यू में हर्ष ने इस मूवी में अपने रोल के बारे में बताया कि-
मैं भूमि और रकुल दोनों की केमिस्ट्री बनाने में लगा हुआ हूं।
कोई होगा ऐसा दोस्त जो एक साथ दो लड़कियों की केमिस्ट्री बनवा रहा हो।
मैं इस फिल्म में अर्जुन भाई का पास्ट भी, फ्यूचर भी और प्रेजेंट भी संभाल के चल रहा हूं।

हर्ष ने भूमि और अर्जुन को लेकर कह दी ये बात
हर्ष गुजराल ने अर्जून कपूर और भूमि के बारें में कहा- ट्रेलर लॉन्च में अर्जुन जब उनकी तारीफ की तो मेरे लिए वो इमोशनल पल था। मेरे पेरेंट्स और पूरी फैमिली खुश हो गई थी। मैं आपको अर्जुन भाई और भूमि की एक अच्छी बात बताना चाहता हूं। मैं इंडस्ट्री के लिए नया हूं। ये मेरी पहली पिक्चर है। नए लड़के-लड़की चौथे टेक में बेइज्जती फील करने लगेंगे। मन में आएगा कि सब देख रहे हैं। मेरी वजह से रिटेक पर रिटेक हो रहा है। लेकिन इन लोगों ने मुझे राहत दी थी। भूमि ने एक बार साइड में ले जाकर मुझे बोला भी था कि तुम चाहो तो 15-20 टेक ले लो लेकिन जो आखिरी टेक हो वो बेस्ट होना चाहिए। तभी वो स्क्रीन पर अच्छा लगेगा। ये पूरा माहौल तुम्हारे लिए बना है। नए एक्टर के लिए ये कंफर्ट काफी जरूरी होता है।
जानिए क्या है फिल्म की कहानी
दिल्ली के एक बिजेनसमैन अंकुर चड्ढा (अर्जुन कपूर) की शादी कॉलेजमेट प्रभलीन कौर ढिल्लन (भूमि पेडनेकर) से होती है।
दोनों खुशी-खुशी अपनी जीवन बिताते हैं। एक गंभीर घटना के बाद, अंकुर और प्रभलीन अलग होने का फैसला करते हैं,
तभी अंकुर की मुलाकात अंतरा खन्ना (रकुल प्रीत सिंह) से होती है।

फिर उनका आफेयर अंतरा से होता जो अंकुर की पहली पत्नी को पता चल जाता है
फिर प्रभलीन याददाश्त खोने का बहाना करती हैं।
और अंतरा को उसकी जिंदगी से निकालने की कोशिश के दौरान कमाल का टशन अंतरा और प्रभलीन के बीच देखने को मिलता है,
और हर्ष जो कि अकुंर के दोस्त का किरदार निभा रहें वो इन दोनों बिवियों के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए उल्टे- पुल्टे आइडियाड देते हैं।

कैसी रही स्टार्स की एक्टिंग..
इन सभी के एक्टिंग की बात करें तो अर्जुन कपूर ने मेरे हसबैंड की बीवी में कमाल का काम किए हैं।
उनकी कॉमिक टाइमिंग गजब की थी। भूमि पेडनेकर के साथ उनकी केमिस्ट्री ज़्यादा अच्छी लगी।
रकुल प्रीत सिंह अपने रोल में शानदार लगी।
हर्ष गुजराल ने अपने करियर की शुरुआत एक ऐसे किरदार से की है जो उनके लिए खास तौर पर बनाया गया है।
डिनो मोरिया ने अपना बेस्ट दिया। शक्ति कपूर कम नजर आए।
परंतु सभी ने कमाल की एक्टिंग की। फिल्म रोमैंटिक कॉमेडी से भरी हुई हैं।
