Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Cold Drinks Side Effects On Body: कोल्ड ड्रिंक्स पीने के नुकसान, जानिए इससे शरीर पर पड़ने वाले गंभीर प्रभाव..
  • Lifestyle

Cold Drinks Side Effects On Body: कोल्ड ड्रिंक्स पीने के नुकसान, जानिए इससे शरीर पर पड़ने वाले गंभीर प्रभाव..

Hema Gupta February 17, 2025

Cold Drinks Side Effects On Body: आजकल कोल्ड ड्रिंक्स यानी ठंडी शीतलपेय हर किसी की जीवनशैली का हिस्सा बन चुके हैं। खासकरगर्मियों में कोल्ड ड्रिंक्स पीने का मजा ही अलग होता है। इनका स्वाद, ठंडक और ताजगी हम सभी को आकर्षित करती है। और तेज गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक्स ज्यादा पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोल्ड ड्रिंक्स का अत्यधिक सेवन आपके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है? इससे वजन बढ़ने से लेकर डायबिटीज तक की समस्याएं हो सकती हैं।

Read More: Elaichi Health Benefits Types: इलाइंची स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद..जानिए कितने इसके प्रकार…

इसमें शक्कर, कैफीन, और अन्य हानिकारक तत्व पाए जाते हैं, जिसके अत्यधिक सेवन शरीर के विभिन्न अंगों और प्रणालियों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। बेहतर होगा कि हम कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय पानी, ताजे फल का जूस, नारियल पानी या हर्बल ड्रिंक्स का सेवन करें ताकि हमारे शरीर को सही पोषण मिले और हम लंबे समय तक स्वस्थ रह सकें।

आइए जानते हैं कोल्ड ड्रिंक्स पीने के नुकसान

1. लिवर पर प्रभाव

ज्यादा मात्रा में कोल्ड ड्रिंक्स पीना आपके लिवर के लिए हानिकारक हो सकता है। कोल्ड ड्रिंक्स में इस्तेमाल होने वाली आर्टिशियल चीनी में दो मुख्य कंपाउंड- ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होते हैं। इसमें में फ्रुक्टोज को लिवर द्वारा चयापचय किया जा सकता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में कोल्ड पीने से शरीर में फ्रुक्टोज की अधिकता हो जाती है, जिसकी वजह से लिवर फ्रुक्टोज को फैट में बदल देता है, जो लिवर पर जमा हो जाता है। यह कुछ ही समय में यह फैटी लीवर डिजीज में बदल सकता है, जो काफी खतरनाक हो सकता है।
जो बाद में लिवर डेमेज और लिवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis) का कारण बन सकता है।

2. वजन बढ़ने का खतरा

कोल्ड ड्रिंक्स में शक्कर के साथ-साथ खाली कैलोरी भी होती है, इन शीतलपेयों में मौजूद शक्कर और कैफीन दोनों ही शरीर को भूख को बढ़ाने का काम करते हैं, जिससे आप अधिक खाना खाते हैं और यह हमारे वजन बढ़ने का कारण बनता है। यह वजन बढ़ने के साथ-साथ मोटापे का कारण बन सकता है, जो उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है।

3. दांतों पर असर

कोल्ड ड्रिंक्स का अत्यधिक सेवन दांतों के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। इन पेय पदार्थों में उच्च मात्रा में चीनी और अम्लीय तत्व होते हैं, जो दांतों के इनेमल (Enamel) को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जब आप कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं, तो यह दांतों में बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे कैविटी और दांतों की सड़न का खतरा उत्पन्न होता है। इसके अलावा, दांतों पर प्लाक और बैक्टीरिया का जमाव भी हो सकता है, जो दांतों के रोगों और मसूड़ों की सूजन का कारण बन सकता है।

4. पाचन क्रिया पर प्रभाव

कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन और एसिडिक तत्व पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। यह पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है। कोल्ड ड्रिंक्स में कैफीन की उपस्थिति पेट की नलिका को उत्तेजित करती है, जिससे अम्ल का अधिक उत्पादन होता है, और पाचन प्रक्रिया में रुकावट आ सकती है।

यदि लंबे समय तक इसका सेवन किया जाए, तो यह पेट की अल्सर, एसिड रिफ्लक्स, और पाचन तंत्र से जुड़ी अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

5. शरीर में शर्करा की अधिकता

कोल्ड ड्रिंक्स में मुख्य रूप से चीनी और उच्च फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप होता है, जो शरीर में शर्करा की मात्रा को बढ़ा देता है। अत्यधिक शर्करा के सेवन से मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा उत्पन्न होता है।

एक सामान्य कोल्ड ड्रिंक में 30 से 40 ग्राम तक चीनी हो सकती है, जो दिनभर के सेवन की आवश्यकता से कहीं अधिक होती है। इसका लगातार सेवन इंसुलिन प्रतिरोध का कारण बन सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

6. हड्डियों पर असर

एक अन्य प्रमुख नुकसान जो कोल्ड ड्रिंक्स पीने से होता है, वह हड्डियों की कमजोरी है। कोल्ड ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित करता है। यदि शरीर में कैल्शियम का सही मात्रा में अवशोषण न हो, तो हड्डियाँ कमजोर हो सकती हैं, जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है।

लंबे समय तक कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन हड्डियों के घनत्व को कम कर सकता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं

7. अवसाद (Depression) और अन्य मानसिक समस्याएं

एक अध्ययन के अनुसार, जिन लोगों ने कोल्ड ड्रिंक्स का अत्यधिक सेवन किया, उनमें अवसाद और अन्य मानसिक समस्याओं का खतरा अधिक था। यह मानसिक स्थिति को बिगाड़ सकता है और लंबे समय तक इसका सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Mahakumbh 2025: मानव इतिहास में सबसे बड़ा समगम महाकुंभ- सीएम योगी
Next: Champions Trophy 2025: दुबई पहुंचते ही भारतीय टीम ने शुरू की प्रैक्टिस, पंत हुए चोटिल..

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.