Haridwar Ganga Snan incident: हरिद्वार में 5 अप्रैल यानी की आज सुबह गंगा स्नान के दौरान 2 दोस्तो की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दोनों मृतक अपने-अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हरिद्वार आएं थे, गंगा स्नान के दौरान नहाते- नहाते गहराई में चले गए और उनकी मौत हो गई।
यह मामला हरिद्वार के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दूधिया बंध (रोड़ीबेलवाला क्षेत्र) की है।
गाजियाबाद के रहने वाले थे मृतक
मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) के रुप में की गई। वह राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद के निवासी हैं। दूसरे की पहचान दोस्त सचिन त्यागी (39) के रुप में हुई, जो कि राजनगर, गाजियाबाद के निवासी है।

दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे, और एक साथ अपने -अपने परिवार के साथ बस से हरिद्वार आए थे।
कैसे हुई घटना?
बृजेश और सचिन त्यागी दोनों जब स्नान करने गए। तो वो गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके। मिली जानकारी के मुताबिक, जिस स्थान पर बृजेश और सचिन स्नान कर रहे थे, वहां पहले में घाट हुआ करता था। लेकिन वर्तमान में वहां बहुत अधिक मिट्टी भर जाने की वजह से घाट समाप्त हो चुका है। अनजाने में दोनों दोस्त गहरे पानी की ओर बढ़ गए और तेज बहाव की वजह से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।

जैसे ही दोनों डूबने लगे, घाट पर मौजूद परिजनों और अन्य लोगों ने शोर मचाने लगे, जिसे सुनकर पुलिस पहुंची और गोताखोरों को नीचे उतारा करीब सवा घंटे बाद शव बरामद किया गया।
पुलिस ने उस जगह पर लगाया प्रतिबंध
सीओ सिटी हरिद्वार, शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि -‘दूधिया बंध (रोड़ीबेलवाला) का यह क्षेत्र अत्यंत खतरनाक है और यहां प्रशासन द्वारा स्नान करना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।’
Also Read- IPL में 2 हार के बाद क्या धोनी के धुरंधर कर पाएंगे वापसी या कोहली का बल्ला छुड़ा देगा पसीना!
