Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Harela Festival Tree Plantation: हरेला पर्व पर खटीमा रेंज में वन विभाग ने किया भव्य वृक्षारोपण
  • उत्तराखंड

Harela Festival Tree Plantation: हरेला पर्व पर खटीमा रेंज में वन विभाग ने किया भव्य वृक्षारोपण

Aditya Mishra July 16, 2025

ऑक्सीजन पार्क में पौधारोपण के साथ हरेला पर्व का उत्सव

Harela Festival Tree Plantation: उधम सिंह नगर के खटीमा में वन विभाग तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के अंतर्गत खटीमा रेंज ने हरेला पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। सालबोझी नंबर 1 के ऑक्सीजन पार्क में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ उप प्रभागीय वनाधिकारी सचित वर्मा और मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर चकरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्यमंत्री की योजना ‘एक पेड़ माँ के नाम’ को मिला बढ़ावा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की योजना ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत फलदार और छायादार पेड़ों का रोपण किया गया। आरके पब्लिक स्कूल और शिक्षा भारती स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नारों और पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूली बच्चों को फलदार पेड़ों की जानकारी दी गई, और ग्रामीण क्षेत्रों, अस्पतालों व विद्यालयों में निःशुल्क पौधे वितरित किए गए।

 5000 पौधों का रोपण, पर्यावरण जागरूकता पर जोर

Harela Festival Tree Plantation:

उप प्रभागीय वनाधिकारी सचित वर्मा ने बताया कि खटीमा रेंज में लगभग 5000 पौधों का रोपण किया गया है, जिसका उद्देश्य न केवल वृक्षारोपण बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जन जागरूकता और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 16 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा और इसके बाद भी निरंतर जारी रहेगा। वर्मा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

read more: Raghogarh:’सांप का दोस्त’ बना शिकार, हाथ में डंसा मौत

चकरपुर में भी वृक्षारोपण, स्थानीय सहयोग सराहनीय

Harela Festival Tree Plantation:

चकरपुर क्षेत्र में चौकी प्रभारी विकास कुमार और वन विभाग कर्मचारियों के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया। शांताराम कोहली सहित स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी जीवन चंद्र उप्रेती, वन दरोगा धन सिंह, अमर सिंह, वन विट अधिकारी विनोद कैरयाल, वन आरक्षी हिमांशु पंत, रवीना, रंजना और अनीता सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी

Harela Festival Tree Plantation: कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, रंजन अग्रवाल, नीता सक्सेना, कुमाऊं संयोजक अध्यक्ष अनीता ज्वाला सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। जोशी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए इस पहल की सराहना की और समाज से नशा मुक्ति व पर्यावरण जागरूकता के लिए आगे आने की अपील की। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बना।

read more: माउंट आबू में पत्रकार पर हमले के खिलाफ बालोतरा में आक्रोश, बर्खास्तगी की मांग

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Journalist attack Mount Abu: माउंट आबू में पत्रकार पर हमले के खिलाफ बालोतरा में आक्रोश, बर्खास्तगी की मांग
Next: Kanwar Yatra 2025 Haridwar: हरिद्वार में डीएम और एसएसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल

Related Stories

Haldwani elephant accident
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत

himani Shrotiya March 1, 2026
उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

Rohan Umak March 1, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.