Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • हरदोई: मोहर्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश
  • उत्तर प्रदेश

हरदोई: मोहर्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश

himani Shrotiya July 2, 2025

Hardoi Muharram Police Inspection: हरदोई जनपद में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाना पिहानी क्षेत्र अंतर्गत कस्बा पिहानी में कर्बला परिसर और जुलूस मार्ग का गहन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाना और किसी भी संभावित अराजकता की आशंका को दूर करना था।

साफ-सफाई पर ज़ोर

पुलिस अधीक्षक जादौन ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से स्थानीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उन्हें कई अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जुलूस मार्ग पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए और पूरा रास्ता अवरोध मुक्त रखा जाए। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने  की अपील

ना प्रभारी, अन्य पुलिस अधिकारी, नगर पालिका कर्मचारी, एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी को निर्देशित किया गया कि मोहर्रम के दौरान लगातार निगरानी बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक ने ज़ोर देकर कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में होना चाहिए।

शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने  की अपील
शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने  की अपील

Hardoi Muharram Police Inspection: भाईचारा बनाए रखें

पुलिस अधीक्षक जादौन ने अंत में जनता से भी अपील की कि वे मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं और प्रशासन को पूरा सहयोग दें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक टीमें पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखेगी ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी या अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Read More: अखिलेश यादव का जन्मदिन: हरदोई में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने आयोजित किया भव्य भंडारा

प्रियांशु सोनी की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS: मैनपाट में होगा भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन शिविर
Next: IED Blast in Bijapur: नक्सलियों की कायराना हरकत, एक ग्रामीण गंभीर घायल, दूसरे की हत्या

Related Stories

 Shankaracharya Targets Yogi: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
  • ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.