Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • Hardik with Son Video Viral: हार्दिक और नताशा ने बेटे के बर्थडे पर शेयर किया खूबसूरत वीडियो!
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल की दुनिया

Hardik with Son Video Viral: हार्दिक और नताशा ने बेटे के बर्थडे पर शेयर किया खूबसूरत वीडियो!

Hema Gupta July 30, 2025

Hardik Son Birthaday Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य का आज जन्मदिन है। इस दौरान हार्दिक और नताशा ने अपने- अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे के साथ एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Read More: Hardik Pandya Video Viral: भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आएं हार्दिक, वीडियो हुआ वायरल…

हार्दिक की बेटे के साथ का वीडियो वायरल…

वायरल वीडियो में हार्दिक ने अपने बेटे को गोद में लिया हुआ है, और उसे प्यार कर रहें हैं, साथ ही उसे माइक टेस्टिंग भी सीखा रहे हैं, वो बेटे को कहते है, क्या नाम है तो अगस्त्य बताता है कि अगस्त्य हार्दिक पांड्या फिर हार्दिक कहते हैं-‘You are My favorite boy’और फिर अपने बेटे से पूछते हैं और तुम्हारा फेवरेट बॉय कौन है, तो वो कहता है – ‘आप’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा-

“मेरा फरिश्ता जो मुझे हर दिन एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है! मैं तुमसे उससे भी ज़्यादा प्यार करता हूं, जितना तुम कभी सोच भी नहीं पाओगे और मैं ऐसे पलों के लिए आभारी हूं, जहां कुछ और मायने नहीं रखता ❤️ मेरे बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं जिसने मेरी जिंदगी बदल दी, मेरा आशीर्वाद, और मेरा साथी ❤️❤️❤️😘😘🧿।”

नताशा स्टेनकोविक ने भी बेटे को किया विश…

नताशा ने भी अगस्त्य के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया, उस पूरे वीडियो में उन्होंने अगस्त्य के बहुत छोटे से अब तक के मूमेंट है, जिसमें वो बेटे के साथ कभी खेलती कभी नाचती हुई, कहीं मस्ती कर रहीं है। इस वीडियो में साफ दिखता है कि नताशा के लिए उनका बेटा कितना प्रिय है वो उससे कितना ज्यादा प्यार करती हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा कि-

‘मेरे अगुली, मेरे बुबा,
तुम वो सब हो जिसकी मुझे जिंदगी में कभी जरूरत थी। मैं हर दिन तुम्हारे लिए भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं । मुझे तुम्हारे जैसा बेटा देने के लिए।
तुम्हारी मुस्कान, तुम्हारा गले लगना, तुम्हारा किस… ये मेरे अंदर की हर चीज को ठीक कर देते हैं और मुझे आगे बढ़ने की ताकत देते हैं।
तुम्हें पता भी नहीं कि तुम कितने अनमोल हो, मेरे प्यारे बच्चे। ❤️’

आगे लिखा कि-

‘समय उड़ जाता है, लेकिन मैं दुआ करती हूं कि हम हमेशा एक-दूसरे के साथ, हाथों में हाथ डाले, साथ मिलकर खूबसूरत यादें बनाएं।
जन्मदिन मुबारक हो, मेरे बेटे।
ईसा मसीह तुम्हें हमेशा सुरक्षित रखें और तुम्हारे सफर के हर कदम पर तुम्हारा मार्गदर्शन करें। ❤️✨
प्यार,
मां ❤️।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

कुछ समय पहले हार्दिक का बेटे के साथ वीडियो हुआ था वायरल..

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर हार्दिक पांड्या अपने भतीजे के बर्थडे पर अपने परिवार के साथ ‘महादेव महादेव…’ भजन गाते नजर आ रहें है, इसमें उनका बेटा अगस्त्य भी उनके साथ भजन गाता दिखाई दे रहा है। वीडियों में हार्दिक पांड्या बेटे को प्यार करते दुलारते हुए भी दिखाई दे रहें हैं। इस वीडियो में हार्दिक काफी खुश दिखाई दे रहें थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

हार्दिक से 2020 में शादी..2024 में हुआ तलाक..

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या ने मई 2020 में शादी की थी। फरवरी 2023 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार कपल ने दोबारा शादी की। इनका एक बेटा अगस्त्य भी है। वहीं जुलाई 2024 में इस जोड़ी ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।। दोनों ने एक साथ मिलकर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा कि चार साल साथ रहने के बाद उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है, लेकिन बेटे अगस्त्य की देखभाल मिलकर करेंगे।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs PAK Semifinal WCL 2025: भारत-पाकिस्तान लीजेंड्स सेमीफाइनल पर संकट, क्या मैच होगा रद्द?
Next:  जब करियर को लेकर सब गड़बड़ लगने लगे: तब ये करके बदलें ज़िंदगी

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.