मृतकों के परिजनों को मिली 15-15 लाख की मदद राशि
Harda News:मध्य प्रदेश के हरदा जिले के ग्राम बैरागढ़ मे पिछले साल फरवरी मे पटाखा फैक्ट्री मे हुए विस्फोट दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख की राशि मिल गई है,आपकाे बता दे की मंगलवार को 9 मृतकों के परिजनों के खाते में राशि ट्रांसफर करा दी गई है. जिला प्रशासन के अनुसार 4 मृतकों के परिजनों की इतनी ही राशि पहले ही दी जा चुकी है.
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के हुआ पालन
Harda News:आपाकाे बता दे की नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के पालन में 15-15 लाख रूपये की सहायता राशि उनके खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी गई है,कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि एनजीटी के आदेश दिनांक 7 जनवरी 2025 के पालन में इस दुर्घटना में मृत परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि कुल 13 मृतकों के परिजनों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई है।
