जर्जर भवन में बच्चे बैठने को नहीं तैयार

Harda News:मध्य प्रदेश के हरदा में जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत नीलगढ़ में शासकीय प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी और पंचायत भवन नहीं होने के कारण तमाम दिक्कतें सामने आ रही है,जनसुनवाई और पंचायत की बैठक में इस समस्या को उठाया जाता है।अन्य ग्रामीणों ने बच्चों के हित से जुड़ी समस्या को उठाया इसके बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हाेता दिख रहा है आपकाे बता दे की चौतरफा गंदगी का आलम है,नाली नहीं होने के कारण घर का गंदा पानी सड़क पर इक्ट्ठा होकर बदबू दे रहा है, पंचायत भवन नहीं होने से बैठक आदि कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं हो पाती है आपकाे बता दें की ग्रामिणाें का कहना है की सचिव आते हैं और इधर-उधर बैठकर खाना पूर्ति करके चले जाते हैं।
नये भवन के लिए जिला प्रशासन को दिया आवेदन
Harda News:आपकाे बता दें की शासकीय प्राथमिक शाला नीलगढ़ का भवन जर्जर है ऊपर से वृक्ष भी लटक रहा है जो कभी भी धराशाई हो सकता है,ऐसी स्थिति में बच्चे और पालक दोनों भयभीत है,इस कारण शाला भवन में बैठकर बच्चे पढ़ने को तैयार नहीं है,शाला भवन और आंगनबाड़ी भवन बनाने के संबंध में कई दफे मांग की गई फिर भी इसका कोई नतीजा नहीं निकला है। जर्जर भवन में कभी भी कोई हादसा हो सकता है,नया भवन स्वीकृत के लिए जिला प्रशासन को आवेदन दिया
पालकों में है व्यापक आक्रोश

Harda News:आपकाे बता दे की आंगनबाड़ी भवन बनाने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है,जनसुनवाई में आवेदन के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने से पंचायत के लोग आक्रोशित हैं,ग्रामिणाें ने चेतावनी दी है की जिला कलेक्टर इस तरफ ध्यान दें और नीलगढ़ पंचायत का दौरा करके यहां की समस्याओं को देखें और समाधान की पहल करें, अन्यथा यहां के लोग साफ सफाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलनात्मक कदम उठाने को वाध्य होंगे, जिसकी सारी जवाबदारी संबंधित अधिकारी की होगी,आपकाे बता दे की इन कार्याें में इतना विलंब क्यों हो रहा है, इसके पीछे कारण क्या है यह जांच का विषय बन गया है।
प्रशासन को हादसे का है इंतजार
Harda News:बताया जा रहा है की जनसुनवाई और ग्राम सभा में आवेदन देने के बाद भी शाला, पंचायत, आंगनबाड़ी भवन बनवाने की तरफ उच्च अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके कारण समस्या लंबे समय से बनी हुई है,आपकाे बता दें की स्कूल तो खुलवा दिया गया है, किंतु संसाधन की व्यवस्था करने में कोताही बढती जा रही है जिसके कारण स्कूल चलती का नाम गाड़ी की तर्ज पर स्कूल संचालित है।
पेड़ के नीचे पढ़ने को बच्चे हैं मजबुर

Harda News:आपकाे बता दे की नीलगढ़ स्कूल के बच्चे जर्जर शाला भवन के कारण पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं,सचिव अर्जुन कलम यदा-कदा आते हैं और खाना पूर्ति करके चले जाते हैं,पटवारी ने सहायक बना रखे हैं जिसके माध्यम से कामकाज कर लेते हैं। गांव में खुले आम शराब बिक रही है। बच्चे शराब की लत में फंस कर अपना भविष्य चौपट कर रहे हैं जो बेहद चिंताजनक है।
BCCI decision: कड़ा फैसला – खिलाडियों के विज्ञापनों की शूटिंग पर रोक
