Harbhajan On IND vs PAK Match: T-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का आमना – सामना 15 फरवरी को होगा। यह मैच कोलंबो के प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से शुरु होगा। टीम इंडिया 13 फरवरी की रात कोलंबो पहुंच चुकी है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने को लेकर टीम इंडिया के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम को एक सलाह दी है। आइए जानते हैं आखिर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया को क्या सलाह दी?

हरभजन सिहं की टीम इंडिया को सलाह
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से पहले सलाह देते हुए कहा कि- ‘भारतीय टीम पाकिस्तान को हराने में सक्षम है, हालांकि उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक से सावधान रहने की सलाह भी दी है। वहीं, पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया ने कहा कि भारतीय युवा अब निडर होकर खेलते हैं और पाकिस्तान पर लगातार हार का मनोवैज्ञानिक दबाव रहेगा।’

उन्होंने आगे कहा कि-
एक मीडिया एजेंसी से बात करने हुए कहा कि- ‘भारत की टीम मजबूत और संतुलित है, लेकिन मैच के दौरान धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। भारत यह मैच जीतेगा। पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक जैसा अच्छा स्पिनर है, इसलिए उसे संभलकर खेलना होगा। भारतीय टीम बहुत अच्छी है। हमें उम्मीद है कि खिलाड़ी बिना दबाव के अपना स्वाभाविक खेल दिखाएं और जीत हासिल करें।’

करीब रात 10 बजे कोलंबो पहुंची इंडियन टीम
13 फरवरी शुक्रवार की रात करीब 10 बजे कोलंबो पहुंची, क्योकि अब अगला मैच भारत का पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में है। इसके पहले भारत ने T-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में मुंबई में अमेरिका को हराया, वहीं दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज की।

वहीं पाकिस्तान भी 2 मैच जीत चुका है। अब पाकिस्तान और भारत दोनों में से जो टीम मैच जीतेगी वो टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर अपनी पोजिशन को मजबूत कर लेगी।
भारत और पाकिस्तान मैच में फिर सकता है पानी
15 फरवरी को पूरे 24 घंटे बारिश का अनुमान है। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक 60% से 50% तक बारिश हो सकती है। मैच
