Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया तिरंगा
  • उत्तराखंड

‘हर घर तिरंगा’ अभियान: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया तिरंगा

himani Shrotiya August 13, 2025

 Har Ghar Tiranga Abhiyan: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराकर इसकी शुरुआत की। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में देशभर में राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की, कि वे अपने घरों, कार्यालयों, दुकानों आदि पर तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ फहराएं। उन्होंने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की। साथ ही सभी से तस्वीरें साझा करने का अनुरोध किया, ताकि यह अभियान और व्यापक स्तर पर फैले।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने शासकीय आवास में फहराया तिरंगा
मुख्यमंत्री धामी ने अपने शासकीय आवास में फहराया तिरंगा

CM धामी ने फहराया तिरंगा

Har Ghar Tiranga Abhiyan: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने बताया कि PM नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है। यह अभियान देशवासियों में देशप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करता है। सीएम धामी ने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने का भी एक माध्यम है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन करने की भी अपील की।

शासकीय आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनकर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ यह जनांदोलन आज करोड़ों देशवासियों के भीतर राष्ट्रगौरव और देशभक्ति का भाव जागृत कर रहा है।

प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह है कि इस… pic.twitter.com/FWMRQu4vXh

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 13, 2025

‘हर घर तिरंगा’ अभियान 

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य हर भारतीय के दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना और तिरंगे के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। यह अभियान पहली बार 2021 में आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में शुरू किया गया था, ताकि लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता की भावना को जीवंत करें। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने का आह्वान किया, जिससे यह जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। अभियान का लक्ष्य हर घर, हर कार्यालय और हर सार्वजनिक स्थान पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और गौरव को प्रदर्शित करना है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhopal youth attack: भोपाल देहात में युवक पर जानलेवा हमला, FIR दर्ज करने में पुलिस ने लगवाए दो घंटे
Next: Rajgarh school porn video:  राजगढ़ के स्कूल में मॉनिटर पर चली अश्लील फिल्म, छात्र वीडियो बनाते रहे, प्रिंसिपल बोले – पुराना मामला है

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.