Reporter: Akash Gohil
Har Ghar Tiranga Abhiyan: बेगमगंज में तिरंगा फहराने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खरीदी ध्वज
जोरों से मनाया जा रहा है उत्सव
बेगमगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा “हर घर तिरंगा अभियान” देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिससे राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को प्रोत्साहन मिल रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।
Read More- Breaking News: पुरुषोत्तम कुशवाहा जाएंगे दिल्ली, नगर वासियों ने दी शुभकामनाएं
Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग
Har Ghar Tiranga Abhiyan: भाग लेने के लिए लोगों को किया प्रेरित
पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष कमल साहू और अन्य पार्षदों ने नगर बेगमगंज के पोस्ट ऑफिस पर जाकर अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए ध्वज खरीदा। उन्होंने नगर के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों को इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि हर घर पर तिरंगा लहराए और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया जा सके।
