Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Hapur SBI Raid: गर्ग बुक सेलर पर SIB का पड़ा छापा, मच हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश

Hapur SBI Raid: गर्ग बुक सेलर पर SIB का पड़ा छापा, मच हड़कंप

himani Shrotiya May 5, 2025

Hapur SBI Raid: जनपद हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित गर्ग बुक सेलर पर सोमवार को जीएसटी विभाग की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (SIB) ने छापा मारा। गाजियाबाद से आई पांच सदस्यीय टीम ने डिप्टी कमिश्नर विमल दुबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। इस छापेमारी से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

प्रारंभिक जांच में आई अनियमितताएं

विभाग को सूचना मिली थी कि गर्ग बुक सेलर बड़ी मात्रा में बिना बिल के लेन-देन कर रहा है। इसी आधार पर SIB ने मंगलवार सुबह दुकान पर दबिश दी। टीम ने दुकान के दस्तावेज, बिक्री रजिस्टर और कंप्यूटर डेटा की गहन जांच की। प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनमें बिना बिल की खरीद-फरोख्त से जुड़े कागजात भी शामिल हैं।

Hapur SBI Raid: सख्त कार्रवाई की जाएगी

जांच के दौरान दुकान को बंद रखा गया। जांच अधिकारी दस्तावेजों का मिलान कर रहे हैं और कर चोरी की सटीक रकम का आकलन किया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर विमल दुबे ने बताया कि यह छापेमारी पूर्व में मिली शिकायतों के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा, “जांच में कर चोरी की पुष्टि होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरी रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई तय होगी।”

चोरी को रोकने के लिए कार्रवाई जरूरी

इस कार्रवाई से हापुड़ के व्यापारी समुदाय में खलबली मची हुई है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयां जहां कर चोरी रोकने के लिए जरूरी हैं, वहीं छोटे व्यापारियों को भी जागरूकता और सहयोग की जरूरत है।

श्याम कौशिक की रिपोर्ट

 

 

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: तिरुपति यात्रा होगी आसान : पैदल यात्रियों को जल्द मिलेगी मुफ्त इलेक्ट्रिक बस सेवा
Next: Ballia Nagar Panchayat UP Chunav: मनियर नगर पंचायत उपचुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, बुचिया देवी ने लहराया परचम

Related Stories

Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.