Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • हापुड़ में पुलिस और तेल चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल सहित 4 बदमाश गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

हापुड़ में पुलिस और तेल चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल सहित 4 बदमाश गिरफ्तार

himani Shrotiya May 28, 2025
Police Encounter Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना सिम्भावली क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और तेल चोरी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस घटना में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, तेल चोरी के उपकरण और एक आईशर कैंटर बरामद किया है, जो इस घटना में इस्तेमाल किया गया था। यह कार्रवाई सिखेड़ा अंडरपास के पास उस समय हुई, जब पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

पुलिस पर फायरिंग

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे सिम्भावली थाना प्रभारी सुमित कुमार अपनी टीम के साथ सिखेड़ा अंडरपास के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हापुड़ की ओर से एक संदिग्ध आईशर कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने कैंटर को रोकने का इशारा किया, लेकिन उसमें सवार चार बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश, जिसका नाम वसीम पुत्र इस्तेयाक है, के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे और तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read more: Gwalior:शादी समारोह में शराबी ने की अंधाधुंध फायरिंग

हाईवे पर करते है लूटपाट

गिरफ्तार किए गए अन्य बदमाशों के नाम गुलफाम पुत्र जिलेदार, समानू पुत्र सैफी मस्जिद के पास, और हासिम पुत्र पांचली बुजुर्ग हैं। ये सभी मेरठ और हापुड़ के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे हाईवे पर खड़े वाहनों से तेल चोरी करने और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक, ये शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ हापुड़ जिले में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। अन्य जिलों और थानों से इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Police Encounter Hapur: 4 बदमाश गिरफ्तार

सीओ गढ़मुक्तेश्वर वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, तेल चोरी के उपकरण, और घटना में इस्तेमाल किया गया आईशर कैंटर बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और गिरफ्तार बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बरामद तमंचे की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसका इस्तेमाल अन्य अपराधों में हुआ है या नहीं।

सीओ गढ़मुक्तेश्वर वरुण कुमार मिश्रा
सीओ गढ़मुक्तेश्वर वरुण कुमार मिश्रा

श्याम कौशिक की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Gwalior : नहाते हुए बच्चे का कटा गाल हुआ लहुलुहान
Next: Bhopal : लिफ्ट में फंसा मासूम तो पिता को आया हार्ट अटैक

Related Stories

Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.