Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Hapur Operation Langda: ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बदमाश घायल, सिपाही भी जख्मी
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Hapur Operation Langda: ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बदमाश घायल, सिपाही भी जख्मी

himani Shrotiya May 7, 2025

Hapur Operation Langda: हापुड़ जिले में एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन लंगड़ा के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि एक सिपाही भी जख्मी हुआ। इस मुठभेड़ में एक बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से बाइक, तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की है।

चोरी को दिया था अंजाम

सीओ सदर जितेंद्र शर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल 2025 को दो बाइक सवार बदमाशों ने हापुड़ नगर क्षेत्र में स्कूटी सवार एक महिला से चेन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी थी। मंगलवार रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि चेन स्नैचिंग की घटना में शामिल बदमाश क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया।

एक पुलिसकर्मी घायल

चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एक सिपाही घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घायल सिपाही को भी तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई।

Hapur Operation Langda: CCTV से हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से चेन स्नैचिंग में इस्तेमाल की गई बाइक, एक तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में बदमाश ने 29 अप्रैल की चेन स्नैचिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

अपराधियों पर कस रहे नकेल

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि ऑपरेशन लंगड़ा के तहत अपराधियों पर नकेल कसने का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

श्याम कौशिक की रिपोर्ट

 

 

 

 

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Mohan Yadav Latest Statement: ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना ने दिखाया दुश्मनों को असली स्थान- CM
Next: India-Pakistan Tension : नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी तैयारी

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.