Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Hapur Maharana Pratap Jayanti: महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती हापुड़ में धूमधाम से मनाई गई, सतेंद्र सिसौदिया ने कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना
  • उत्तर प्रदेश

Hapur Maharana Pratap Jayanti: महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती हापुड़ में धूमधाम से मनाई गई, सतेंद्र सिसौदिया ने कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

himani Shrotiya May 10, 2025

Hapur Maharana Pratap Jayanti: UP की जनपद हापुड़ के साठा-चौरासी क्षेत्र के गांव सिवाया में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और महाराणा प्रताप के जीवन और उनके बलिदान को याद किया गया।

सतेंद्र सिसौदिया रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट करके भव्य स्वागत किया गया। इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इस मौके पर मीडिया से बातचीत की और महाराणा प्रताप के आदर्शों को याद करते हुए उनके जीवन के संघर्षों और देशभक्ति पर प्रकाश डाला।

कांग्रेस पर साथा निशाना

सतेंद्र सिसौदिया ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में इतिहास को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया और अकबर जैसे अत्याचारियों को महान बताया गया, जबकि देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महापुरुषों के बलिदान को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे वीर योद्धाओं ने देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए जो लड़ाई लड़ी, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सिसौदिया ने कांग्रेस पर इतिहास को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा पीढ़ी को अपने वास्तविक नायकों की सही कहानी बताई जाए।

पहलगाम हमले को बताया शर्मनाक

इसके साथ ही, सतेंद्र सिसौदिया ने हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना का जिक्र करते हुए इसे बेहद शर्मनाक और मानवता को कलंकित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार और भारतीय सेना की तारीफ की। सिसौदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान में नौ जगहों पर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवादियों को पनाह देने वाला देश करार देते हुए कहा कि उसका असली चेहरा अब दुनिया के सामने आ चुका है।

Read MOre: India Pakistan War UP Alert: भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच योगी सरकार अलर्ट, CM से रहे पल-पल की अपडेट

Hapur Maharana Pratap Jayanti: सेना पर पूरा भरोसा

सिसौदिया ने यह भी बताया कि भारत ने हमेशा आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है, न कि पाकिस्तान के आबादी वाले क्षेत्रों को, जबकि पाकिस्तान भारत के नागरिक क्षेत्रों पर हमले कर रहा है। उन्होंने भारतीय सेना पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है और वह हर चुनौती का डटकर मुकाबला कर रही है।

राणा सांगा पर दिए बयान पर नहीं मांगी माफी

इसके अलावा, सतेंद्र सिसौदिया ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा को “गद्दार” कहकर देश के महापुरुष का अपमान किया है। सिसौदिया ने कहा कि सुमन ने अभी तक अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगी, जिससे यह साफ होता है कि यह बयान केवल उनका व्यक्तिगत विचार नहीं, बल्कि पूरी समाजवादी पार्टी की सोच को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश और प्रदेश की जनता आने वाले समय में सपा को इस अपमान का सबक सिखाएगी।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Operation Sindoor Film Controversy: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म की घोषणा पर भड़के लोग, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने मांगी माफी…
Next: SATNA MP NEWS: सतना प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.