Happy Holi: राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। जहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। साथ ही मुख्यम्नत्री डॉ मोहन ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Happy holi: मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को बधाई
सीएम हाउस में होली की भव्य तैयारियां देखने को मिली जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आम लोगों के साथ होली खेली। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री निवास में चारों तरफ रंग बिरंगे रंग बिखरे और होली का अद्भुत रंग देखने को मिला।
फूलों की होली खेली गई
Happy holi: मुख्यमंत्री निवास में रंगों के साथ फूलों की भी होली खेली गई। वहीं सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दीं। इससे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति व समृद्धि के नए-नए रंग बिखेरे। समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और एकता के रंग सदा चटक रहें।
MP CM Dr Yadav celebrates Holi with BJP leaders, commoners at official residence in Bhopal
