Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • एथेनॉल फैक्ट्री विरोध ने क्यों लिया हिंसक रूप? लाठीचार्ज, झड़प..किसानों ने फूंकी 14 से ज्यादा गाड़ियां
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

एथेनॉल फैक्ट्री विरोध ने क्यों लिया हिंसक रूप? लाठीचार्ज, झड़प..किसानों ने फूंकी 14 से ज्यादा गाड़ियां

himani Shrotiya December 11, 2025
Hanumangarh Ethanol Plant Protest: हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री विरोध ने हिंसक रूप ले लिया है। सैकड़ों गुस्साएं किसानों ने राठीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई। उग्र भीड़ को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। 

गाड़ियों को किया आग के हवाले

इसके बाद गुस्साएं किसानों ने 14 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस झड़प में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए है। जिनमें कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया भी शामिल है। उनके सिर पर चोंट आई, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पुलिस और किसानों के बीच झड़प
पुलिस और किसानों के बीच झड़प
कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया हुए घायल
कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया हुए घायल

Hanumangarh Ethanol Plant Protest: इंटरनेट बंद

भारी बवाल के बाद इलाकें में तनाव फैला हुआ है, पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात है। स्कूल-कॉलेज और दुकानें बंद हैं। टिब्बी कस्बे के पास इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। वहीं टिब्बी इलाके में 18 नवंबर की रात से ही धारा 163 लागू है। बिगड़ते हालातों को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों की 2 टुकड़ियों को तैनात कर दिया गया है। 

सुरक्षा बलों की 2 टुकड़ियां तैनात
सुरक्षा बलों की 2 टुकड़ियां तैनात

क्यों हो रहा बवाल?

दरअसल, हनुमानगढ़ के राठीखेड़ा के पास करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से एशिया की सबसे बड़ी एथेनॉल फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि फैक्ट्री लगने से पर्यावरण को नुकसान होगा, उनकी खेती प्रभावित होगी। इसको लेकर किसान काफी समय से विरोध कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें धरनास्थल से हटा दिया गया। इसके बाद फैक्ट्री की बाउंड्री का निर्माण कार्य पूरा किया गया। वहीं निर्माण कंपनी का कहना है कि सभी पर्यावरण मानकों का पालन किया जा रहा है।

Hanumangarh Ethanol Plant Protest: फैक्ट्री की दीवार तोड़ी

हालात तब बिगड़े जब बुधवार को किसानों ने SDM कार्यालय के बाहर फैक्ट्री के विरोध में सभा की। शाम करीब 4 बजे प्रदर्शनकारी फैक्ट्री साइट की ओर बढ़ गए। भीड़ अचानक बढ़ने से माहौल गर्म हो गया और किसानों ने ट्रैक्टरों की मदद से निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्ट्री की दीवार को तोड़ दिया। जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। हंगामा बढ़ा तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया लेकिन भीड़ और ज्यादा उग्र हो गई, तो पुलिस पीछे हट गई।

धरने पर बैठे लोग
धरने पर बैठे लोग
गाड़ियों में लगाई आग
गाड़ियों में लगाई आग

30 परिवारों ने छोड़ा घर

हालात आज भी बिगड़े हुए है। कांग्रेस नेताओं और किसानों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, फैक्ट्री के आसपास रहने वाले करीब 30 परिवारों ने घर छोड़ दिया। इधर पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुपिंदर सिंह कुन्नर को कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथहिरासत में ले लिया है। वे किसान सभा में जा रहे थे। दरअसल टिब्बी गुरुद्वारा में आज 12 बजे किसानों की सिंह सभा होनी थी। 

Read More: बाड़मेर में किसानों का कलक्ट्रेट घेराव आंदोलन तेज

‘फैक्ट्री के पास सभी परमिशन’

Hanumangarh Ethanol Plant Protest: इधर, हनुमानगढ़ कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि लोगों ने कानून हाथ में ले लिया। यह फैक्ट्री 2022 का प्रोजेक्ट है, जिसका MoU ‘राइजिंग राजस्थान’ के दौरान हुआ था। साल 2023 में इसकी रजिस्ट्री और CLU की अनुमति मिली। स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सहित राजस्थान सरकार से अनुमतियां जारी की जा चुकी हैं।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: The Devil Movie Review: कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा की एक्शन से भरी मूवी रिलीज, जानिए रिव्यू…
Next: Virushka Wedding Anniversary: किंग कोहली और अनुष्का शर्मा की 8वीं वेडिंग एनिवर्सरी, फैंस दे रहें बधाईयां…

Related Stories

RCB Home Ground 2026 Venue
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

RCB IPL 2026 Match Venue: फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा RCB जलवा!

Hema Gupta March 4, 2026
Kota-Bundi Greenfield Airport
  • राजस्थान

कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास

himani Shrotiya March 3, 2026
Jaipur Apartment Fire
  • राजस्थान

जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू

himani Shrotiya March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • RCB IPL 2026 Match Venue: फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा RCB जलवा!
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.