Bhopal Crime: राजधानी भोपाल की हनुमानगंज थाना पुलिस ने एक अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है। आपको बतादें आरोपियों ने लक्ष्मी टकीज के पास स्थित एक लॉज में युवक के साथ मारपीट की थी और फिर टाइल्स के टुकड़े से उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार युवक की इलाज के दौरान दो दिन बाद मौत हो गई थी। आरोपियों ने इस घटना को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए डॉक्टर को गलत जानकारी दी थी। इसके अलावा साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपियों ने खुद का नाम और घटना स्थल भी बदल दिया था।

विवाद बना हत्या का कारण
Bhopal Crime: पुलिस को शक हुआ और मामले की जांच शुरू की जिसके बाद यह सामने आया कि आरिफ नाम के युवक का अपने साथी दीपक से झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर दीपक ने आरिफ पर टाइल्स के टुकड़े से हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई हत्या की पुष्टि

Bhopal Crime: DCP रियाज़ इक़बाल ने बताया कि दीपक ने लॉज के मालिक जावेद और गार्ड लखन की मदद से आरिफ को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों ने मृतक का नाम और अपना नाम भी बदल दिया ताकि कोई शक न हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को हत्या मानते हुए लॉज के मालिक और गार्ड को गिरफ्तार कर लिया।
ग्वालियर से आरोपी गिरफ्तार
Bhopal Crime: मुख्य आरोपी दीपक को ग्वालियर से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। दीपक फरार होने की कोशिश में था लेकिन ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
