Hanging for Love Jihad in MP: मध्यप्रदेश में आज महिला दिवस पर इतिहास रचने आया है। लव जिहाद पर फांसी की सजा देने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य बन गया है। Women’s Day पर CM डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा की – “धर्मांतरण कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें फांसी की सजा मिलेगी।
Read More: Bageshwar Dham:दिव्य दरबार से -धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में CM शामिल हुए। उन्होंने लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपए महिलाओं के खातें में ट्रांसफर किए। उज्जवला योजना की गैस कनेक्शन धारक महिलाओं के खाते में DBT के जरिए भी राशि ट्रांसफर की गई।
इस दौरान CM की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की कमान महिला अधिकारियों के हाथों सौंपी गई। मुख्यमंत्री ने महिलाओं और बच्चों के क्षेत्र में समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता और साहसिक कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app
Hanging for Love Jihad in MP: धर्मांतरण कराने वालों को फांसी
CM डॉ. मोहन यादव ने कहा, “धर्मांतरण कराने वालों को फांसी की सजा का प्रावधान करने जा रहे हैं। ऐसे दुष्कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।”
