रिपोर्ट – स्वनेश कुमार
Hamirpur मे शाम के समय अपने पड़ोसी के साथ टहलने निकले सेवानिवृत्त इंजीनियर को खाद लदे ट्रैक्टर ने कुचल दिया,जिससे इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परे मामले की जांच पड़ताल में जुटी ।।
पूरा मामला सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम भमई का है। जहां भमई निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर रामप्रकाश निगम उम्र 64 वर्ष पुत्र जगन्नाथ प्रसाद निगम अपने घर से टहलने के लिए अपने पड़ोसी अरविंद पुत्र रामप्रताप सिंह के साथ शाम के समय टहलने के लिए निकले थे तभी खाद लदी ट्रैक्टर ट्राली ने चालक की लापरवाही से इंजीनियर को कुचल दिया, जिससे इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली छोडकर मौके से फरार हो गया जिसके चलते पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है।।
