Reporter- स्वनेश कुमार
हमीरपुर के बीच बस स्टैंड में सोमवार को जमकर लात-घूंसे और ईंटें चलीं। सुरक्षा का भरोसा दिलाने वाली स्थानीय पुलिस घटना के दौरान नदारद रही। यहां बस स्टैंड पर स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बड़ी वारदात हो सकती थी। लेकिन पुलिस सहायता केंद्र भी खाली पड़ा मिला। गौरतलब है कि हमीरपुर के बस स्टैंड पर उपद्रव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
