Reporter- स्वनेश कुमार
Hamirpur में मौरंग के अवैध खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 46.52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जिलाधिकारी (डीएम) के निर्देश पर खंड संख्या 21/1, चंडौत में यह कार्रवाई की गई।
सघन जांच में 5170 घनमीटर मौरंग अवैध पाया गया
नायब तहसीलदार, खान अधिकारी वशिष्ठ यादव और लेखपाल की संयुक्त जांच टीम ने चंडौत क्षेत्र में सघन जांच के दौरान 5170 घनमीटर मौरंग को अवैध पाया। इसके बाद खान अधिकारी वशिष्ठ यादव ने मौरंग कारोबारियों पर 46.52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप
डीएम की सख्ती से मौरंग कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अवैध खनन को रोकने के लिए यह कार्रवाई प्रशासन की ओर से बड़ा कदम मानी जा रही है।
प्रशासन की सख्त चेतावनी
डीएम ने साफ तौर पर कहा है कि जिले में अवैध खनन को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खनन विभाग और प्रशासन लगातार क्षेत्रों में निगरानी रखे हुए हैं ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
