रिपोर्ट – स्वनेश कुमार
Hamirpur के जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सुमेरपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेख, मालखाना और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने जिला बदर अपराधियों को जनपद की सीमा से दूर रखने और उनकी लोकेशन ट्रेस कर उन पर नजर बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा, थाने में लंबित मामलों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी को सख्त हिदायत दी। डीएम ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही।
