रिपोर्ट – स्वनेश कुमार
Hamirpur के मौदहा तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर तहसीलदार को हटाने की मांग पर अधिवक्ताओं का अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उनका कहना है कि जब तक तहसीलदार को नहीं हटाया जाएगा, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं के विरोध के बाद तहसील प्रशासन ने तहसील परिसर में “दलालों का प्रवेश वर्जित” वाले पोस्टर लगवा दिए हैं। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शिव पूजन निषाद ने अधिवक्ताओं के अनशन को अपना समर्थन दिया है। इस मामले को लेकर तहसील में तनाव का माहौल है, और जिला प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
